फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On increasing the amount of Ladli Bahna Yojana, Kamal Nath said – this is not love, it seems like a d

MP News: लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने पर कमलनाथ, बोले-यह प्रेम नहीं सौदागर की सौदेबाजी लग रही

Sun, 11 Jun 2023 05:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Jun 2023 05:57 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि इस तरह बोली लगाना मध्यप्रदेश की परंपरा नहीं। मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती है।

विज्ञापन
MP News: On increasing the amount of Ladli Bahna Yojana, Kamal Nath said – this is not love, it seems like a d
पीसीसी चीफ कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसमे आधी आबादी को साधने के लिए दोनों ही प्रमुख दल जुटे हुए है। शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना के जवाब में कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना लांच की है। इसमें 15 सौ रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। शनिवार को एक हजार रुपए महिला के खाते में डालने के समय सीएम शिवराज ने राशि तीन हजार रुपए तक बढ़ाने का दावा किया। इस पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निशाना साधा है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, आदर, सम्मान और स्नेह कि कभी बोली नहीं लगाई जाती। इसमें कोई मोल-भाव नहीं होता। यह हृदय और भावना के विषय हैं। लेकिन कल जिस तरह से लाडली बहना योजना में आपने रकम बढ़ाने के दावे किए वह किसी भाई का प्रेम नहीं बल्कि किसी सौदागर की सौदेबाजी लग रही थी। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि इस तरह बोली लगाना मध्यप्रदेश की परंपरा नहीं। मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती है। आपका आत्मविश्वास हिल चुका है। प्रदेश की समस्त जनता और नारी शक्ति आपके झूठ को समझ चुकी है। सौ बार झूठ को दोहराने से वह सत्य नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मध्य प्रदेश की बहनें सौदेबाजी की सरकार की सौदेबाजी की घोषणाओं पर विश्वास नहीं कर रही हैं उन्हें पता है कि 4 महीने बाद कांग्रेस सरकार बनेगी और उन्हें नारी सम्मान योजना में रुपए 1500 हर महीने और  500  रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। बहनों के परिवारों को 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ मिलेगी। प्रदेश की नारी को समग्र सम्मान मिलेगा। जय नारी, जय मध्यप्रदेश। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed