फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: National Pulses Conference in Sehore today, Agriculture Ministers from across the country will partic

MP: सीहोर में आज राष्ट्रीय पल्सेज कॉन्फ्रेंस, देशभर के कृषि मंत्री शामिल होंगे, सीएम मोहन यादव भी लेंगे भाग

Sat, 07 Feb 2026 09:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 Feb 2026 09:07 AM IST
सार

सीहोर में आज दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए देश भर के अलग-अलग राज्यों के कृषि मंत्रियों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
MP News: National Pulses Conference in Sehore today, Agriculture Ministers from across the country will partic
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश को दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम आज मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में उठाया जा रहा है। दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे सीहोर के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र (FLRP) में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन पर उच्चस्तरीय मंथन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ी ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का
विज्ञापन


सम्मेलन में ओडिशा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री भाग लेंगे। एक ही मंच पर किसान, FPO, बीज उत्पादक, वैज्ञानिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि जुटेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मेलन के दौरान खेतों का भ्रमण करेंगे और किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर वे FLRP की अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal News: फ्लाईओवर और सिक्सलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर, आनंद नगर से हटीं 146 दुकानें,मंदिर भी होगा शिफ्ट

सम्मेलन में “दालों में आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र” विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर पल्सेस मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा और किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण भी किया जाएगा। यह सम्मेलन न केवल दाल उत्पादन बढ़ाने की रणनीति तय करेगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और देश की पोषण सुरक्षा को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed