फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Officials are kind to the favorite contractor in the minister's district, 2000 toilets approved, 2871

MP News: मंत्री के जिले में चहेते ठेकेदार पर अधिकारी मेहरबान, मंजूरी 2000 शौचालय की, बनवा लिए 2871

Tue, 01 Aug 2023 09:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Aug 2023 09:33 AM IST
सार


नगरीय प्रशासन विभाग को स्थानीय संपरीक्षा ऑडिटर ने सागर नगर निगम की गड़बड़ी मामले में वसूली करने पत्र लिखा है। बिना अनुमति मनमर्जी से निर्माण कराने से सरकार को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त भुगतान भी कर दिया। 

विज्ञापन
MP News: Officials are kind to the favorite contractor in the minister's district, 2000 toilets approved, 2871
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के जिले सागर में नगर निगम के अधिकारियों ने चेहते ठेकेदार को उपकृत करने का मामला सामने आया है। सागर में मुख्यमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत वर्ष 2014 में 2000 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इसके विरुद्ध नगर निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर 2871 शौचालय बना दिए। 
विज्ञापन


सरकार को एक करोड़ से ज्यादा का फटका
अधिकारियों ने बिना नियम और स्वीकृति के 1 करोड़ 18 लाख 45 हजार 600 रुपये सरकार के अतिरिक्त व्यय कर दिए। इसका खुलासा स्थानीय निधि संपरीक्षा की रिपोर्ट में हुआ है। यह गड़बड़ी 2014 से 2016 के बीच की गई।  अब इस मामले में नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त को संपरीक्षा की तरफ से पत्र लिखा गया है और इसमें वसूली की कार्रवाई करने को कहा गया है।  
विज्ञापन


ऐसे सामने आई गड़बड़ी 
सागर नगर निगम में मेसर्स सूर्या विकास को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का काम मिला था। इस काम के लिए ठेकेदार के नगर निगम के पास करीब 19 लाख 66 हजार रुपये बतौर सुरक्षा निधि जमा थे। अब उसके द्वारा इसे वापस लेने के प्रयास शुरू किए गए। भोपाल के अधिकारियों ने सागर नगर निगम के अधिकारियों पर ठेकेदार की सुरक्षा निधि लौटाने के लिए दबाव बनाया। निगम ने इसकी प्रक्रिया शुरू की। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की सुरक्षा निधि वापस करने के लिए नस्तियां सत्यापन के लिए आवासीय संपरीक्षा को प्रस्तुत की गई। इसमें पूरी गड़बड़ी का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशदान नहीं लेने से 39 लाख का नुकसान
रिपोर्ट के अनुसार सागर नगर निगम के अधिकारियों ने योजना में कई गड़बड़ी की हैं। योजना में हितग्राही से 10 प्रतिशत अंशदान लेने का प्रावधान था, लेकिन निगम के अधिकारियों ने अंशदान ही नहीं लिया। वहीं, 13 हजार 600 रुपये प्रति व्यक्तिगत शौचालय के हिसाब से ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। इससे सरकार को करीब 39 लाख रुपये का नुकसान हुआ। लंबे समय तक इसकी नस्तियों की भी दबाए रखा गया। 

नियमों के अनुसार हुए निर्माण
वहीं, इस मामले में सागर नगर निगम के आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि निर्माण नियमों के तहत हुए हैं। ऑडिट में कई चीजें आती हैं। उनका निराकरण किया जाता है। अभी हमारे पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं है। 


दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई 
वहीं, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने कहा कि उन्होंने अभी रिपोर्ट नहीं देखी है। यदि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में स्वीकृति से ज्यादा शौचालय का निर्माण कर भुगतान किया गया है तो जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed