फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Obscene chat by writing the name of senior IAS officer of the state goes viral

MP News:  प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का नाम लिखकर अश्लील चैट वायरल

Thu, 01 Feb 2024 10:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 Feb 2024 10:31 PM IST
सार


चैट वायरल करने वाले के खिलाफ आईएएस और महिला अधिकारी ने पुलिस आयुक्त को  शिकायत की है। पुलिस दोनों की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। 

विज्ञापन
MP News: Obscene chat by writing the name of senior IAS officer of the state goes viral
आईएएस के नाम से अश्लील चैट वायरल, पुलिस को शिकायत - फोटो : istock

विस्तार

मध्यप्रदेश कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम से एक महिला के साथ अश्लील बीते दो दिन से सोशल मीडिया में जमकर वायरल की जा रही है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम से जो चैट वायरल की जा रही है, वह वाट्सएप चैट है। वायरल चैट में की  स्क्रीन शॉट में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम से मोबाइल नंबर सेव है और डीपी में  उक्त अधिकारी की फोटो भी लगाई हुई है। वहीं जिस महिला के साथ चैट होने की बात कही जा रही  है, वह भी उक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के विभाग में पदस्थ है। आईएएस अधिकारी ने चैट को पूरी तरह से झूठा और चरित्र हनन करने का षड्यंत्र करार देते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त को एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है। वहीं महिला अधिकारी ने भी अपनी शिकायत में कहा कि यह उनकी प्राइवेशी का उल्लंघन है, लेकिन उन्होंने अपने शिकायती पत्र में यह नहीं लिखा कि उक्त चैट झूठी या कूटरचित है। महिला अधिकारी ने एक व्यक्ति का नाम भी बतौर संदेही पुलिस को दिया है कि उक्त व्यक्ति यह चैट वायरल कर रहा होगा।
विज्ञापन


वायरल चैट में अश्लील शब्द
वायरल चैट में दोनों तरफ से काफी भावनात्मक और अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा कि यह उनके चरित्र को हनन करने के लिए किसी ने उनके नाम से कोई मोबाइल नंबर सेव कर सोशल मीडिया से मेरे को निकालकर कूटरचित चैट तैयार की है, जिसमें कोई सच्चई नहीं है। चूंकि पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है, इसलिए किसी की निजता का उल्लंघन न हो इसलिए किसी के  नाम का उल्लेख नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक बेनामी समाचार-पत्र की कटिंग भी वायरल
जिस महिला के साथ उक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम से चैट वायरल की जा रही है, वह महिला भी आईएएस अधिकारी के विभाग में पदस्थ बताई जा रही है। हालांकि महिला ने अपनी शिकायत में एक समाचार-पत्र में इस संबंध में छपे समाचार की कटिंग 29, 30 जनवरी 2024 को प्रकाशित उक्त समाचार से उनकी प्राइवेशी भंग की जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया में समाचार-पत्र की जो कटिंग वायरल हो रही है, वह कहां से प्रकाशित होता है, क्या नाम है इसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शिकायतों की एक साथ जांच
मामला प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से जुड़ा होने से बेहद संवेदनशील हो गया है। आईएएस अधिकारी और महिला अधिकारी द्वारा वायरल करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, इसलिए पुलिस दोनों शिकायतों का एक साथ जांच कर रही है। हालांकि दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

पी नरहरि के नाम से वायरल हो रही चैट
पुलिस के अनुसार उक्त वायरल चैट आईएएस अधिकारी पी नरहरि के नाम से कोई वायरल कर रहा है। इस संबंध में पी नरहरि से बात करने की कोाशश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया है।


इनका कहना है
बुधवार 31 जनवरी को एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बदनाम करने और क्रिमिनल इंटेशन से उनके नाम का उपयोग कर झूठी चैट वायरल करने की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही  है। किसी महिला अधिकारी द्वारा भी इस संबंध में कोई शिकायत की  गई है, इसकी जानकारी नहीं है।
शैलेंद्र सिंह चौहान, एडीसीपी क्राइम ब्रांच, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed