फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Notice to three including state minister of BJYM, seeking reply in 24 hours in Indore case

MP News: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत तीन को नोटिस, इंदौर मामले में 24 घंटे में मांगा जवाब

Sun, 11 Jun 2023 05:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र गोड़, इंदौर महानगर जिला अध्यक्ष सौगत मिश्रा और मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
MP News: Notice to three including state minister of BJYM, seeking reply in 24 hours in Indore case
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो गुटों में मारपीट मामले में संगठन ने प्रदेश मंत्री समेत तीन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। तीनों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र गोड़, इंदौर महानगर जिला अध्यक्ष सौगत मिश्रा और मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों से इंदौर में दो गुटों के विवाद के घटनाक्रम में अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से बताने के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन


बता दें शनिवार को भाजयुमो के दो गुटो में विवाद हो गया है। शुभेन्द्र गोड़ समर्थकों ने सौगात मिश्रा के साथ एक ढाबे पर मारपीट की थी। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो वैभव पवार भी मौजूद थे। गोड़ समर्थकों ने मिश्रा पर परिवार को लेकर निजी टिप्पणी का आरोप लगाया था। इस मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed