फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Noori Khan resigns from all posts of Congress, says she will remain connected to the ideology of the

MP News: नूरी खान का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, बोली-पार्टी की विचाराधारा से जुड़ी रहूंगी

Mon, 26 Feb 2024 06:06 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Feb 2024 06:06 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे है। कांग्रेस नेता पार्टी का साथ छोड़ कर जा रहे है। इसी क्रम में पार्टी की मुस्लिम नेत्री नूरी खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

विज्ञापन
MP News: Noori Khan resigns from all posts of Congress, says she will remain connected to the ideology of the
नूरी खान, कांग्रेस नेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नूरी खान ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण निजी बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफा में लिखा है कि उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर 25 सालों से निष्ठा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। उन्होंने लिखा कि हाल ही में उनकी मेजर सर्जरी हुई है। वह वर्तमान में किसी भी तरह की जिम्मेदारी उठाने में खुद को अहसज महसूस कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि उनका धार्मिक यात्रा हज पर भी जाना तय हुआ है। इसलिए स्वास्थ्य एवं विशेष कारणों से किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाएंगी। इसलिए वह अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने उनके इस्तीफा स्वीकार करने का निवेदन किया। साथ ही आगे लिखा कि वह साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहेंगी। 
विज्ञापन


बता दें नूरी खान उज्जैन की रहने वाली है। उन्होंने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नहीं बनाए जाने को लेकर भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में उनको मना लिया गया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। इस बार उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश में आने से पहले उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed