{"_id":"6616a7380dec47d7920c2de2","slug":"mp-news-nominations-will-be-filled-in-the-third-phase-in-mp-from-april-12-voting-will-be-held-on-may-7-on-ni-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी में तीसरे चरण में 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन, बैतूल समेत नौ सीटों पर 7 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी में तीसरे चरण में 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन, बैतूल समेत नौ सीटों पर 7 मई को होगा मतदान
Wed, 10 Apr 2024 08:20 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 10 Apr 2024 08:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में बैतूल समेत नौ लोकसभा सीटों पर नामांकन भरे जाएंगे। बैतूल में बसपा प्रत्याशी की मौत के बाद संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण के बाद अब तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से नामांकन भरे जाएंगे। इसमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ समेत बैतूल की संसदीय सीट शामिल हैं। बैतूल में बसपा प्रत्याशी की मौत के बाद संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नामांकन पत्र भर चुके प्रत्याशी 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान के बाद मतगणना 4 जून को होगी।
बैतूल में केवल बसपा प्रत्याशी जमा करेंगे नामांकन
बता दें, बैतूल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी से निर्वाचन में भाग ले रहे अभ्यर्थी अशोक भलावी का 9 अप्रैल को निधन हो गया था। अभ्यर्थी के निधन के कारण कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर बैतूल ने यहां 26 अप्रैल को होने वाले मतदान स्थगन की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश को भेजी थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान स्थगन की सूचना से भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को अवगत कराया गया था। राजन ने स्पष्ट किया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 के निर्वाचन में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार का ही नाम निर्देशन पत्र जमा होगा। शेष अभ्यर्थी यथावत रहेंगे।
प्रथम चरण में 19 को मतदान
प्रदेश में प्रथम चरण में 6 संसदीय सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, शहडोल, बालाघाट और सीधी शामिल है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें बैतूल सीट का संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद अब 6 सीटों पर मतदान होगा। इसमें खजुराहो, टीकमगढ़, होशंगाबाद, दमोह, रीवा और सतना सीट शामिल है।