फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nine-time MLA Gopal Bhargava will take oath as Protem Speaker tomorrow, program will be held in the G

MP News: नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव कल लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ, राज्यपाल में होगा कार्यक्रम

Wed, 13 Dec 2023 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Dec 2023 11:47 PM IST
सार

राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल गोपाल भार्गव को सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने के लिए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखेगा।

विज्ञापन
MP News: Nine-time MLA Gopal Bhargava will take oath as Protem Speaker tomorrow, program will be held in the G
गोपाल भार्गव

विस्तार

मध्य प्रदेश के नौ बार के विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव गुरुवार को प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल गोपाल भार्गव को सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने के लिए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखेगा। सत्र की अवधि और तारीख तय करने के लिए विधानसभा सचिवालय राज्यपाल सचिवालय को प्रस्ताव भेजेगा। जहां से अनुमति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। सत्र में सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर 16 वीं विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ही विधायकों को सदन की कार्रवाई में भाग लेने की पात्रता होगी। इसके बाद सत्ता पक्ष स्पीकर के चयन का प्रस्ताव सदन में रखेगा। स्पीकर के चयन के बाद प्रोटेम स्पीकर की भूमिका स्वत: समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


सीएम कलेक्टर-कमिश्नर से करेंगे संवाद 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर-कमिश्नर के साथ संवाद करेंगे। सीएम वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत कानून व्यवस्था और उनकी पहली बैठक में जारी आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दे सकते है। मुख्यमंत्री ने बैठक में  अधिकारियों को कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन आधारित कार्य पद्धति का विकास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed