{"_id":"6814f04591a55a1836024586","slug":"mp-news-nhrc-issues-notice-to-madhya-pradesh-government-and-dgp-over-disappearance-of-6-year-old-girl-in-bhop-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया
Sat, 03 May 2025 06:38 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 03 May 2025 06:38 AM IST
सार
भोपाल के कोह-ए-फिजा इलाके में 6 साल की एक बच्ची के 18 दिनों से लापता रहने के मामले ने मानवाधिकार आयोग को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए मध्य प्रदेश सरकार और राज्य के डीजीपी को नोटिस जारी किया है
विज्ञापन
NHRC
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी करते हुए राजधानी भोपाल के कोह-ए-फिजा क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने के मामले में जवाब मांगा है। बच्ची के गायब होने के 18 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है, जिसके बाद आयोग ने यह कदम उठाया है। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि उसने मामलेका स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया था कि बच्ची का लापता होना मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार और DGP से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- हिंदू समाज बहन-बेटियों की रक्षा न कर पाया, तो जीवन व्यर्थ
आयोग ने राज्य में पिछले तीन वर्षों में 3,400 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की जानकारी भी साझा की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह मामला अकेला नहीं है, बल्कि एक व्यापक समस्या का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार, लापता बच्ची की मां बेघर है और उसके आठ बच्चे हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने में एक रिश्तेदार की संलिप्तता का संदेह जताया है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Bhopal News: लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने 25 स्थानों पर किया एक साथ प्रदर्शन, कहा- इस षड्यंत्र से बचना होगा
एनएचआरसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।