फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP MLA Rameshwar Sharma said- If Hindu society is unable to protect its sisters and daughters, then

MP News: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- हिंदू समाज बहन-बेटियों की रक्षा न कर पाया, तो जीवन व्यर्थ

Fri, 02 May 2025 09:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 02 May 2025 09:40 PM IST
सार

रामेश्वर शर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजधानी और अन्य शहरों में स्कूल, कॉलेज, कैफे और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। शर्मा ने कहा कि कॉलेज परिसरों से लेकर आस-पास की दुकानों तक, हर स्थान को कैमरे की निगरानी में लाना जरूरी है।

विज्ञापन
MP News: BJP MLA Rameshwar Sharma said- If Hindu society is unable to protect its sisters and daughters, then
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के फैसले के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। इन दोनों मुद्दों पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह समय हिंदू समाज के आत्ममंथन का है और यदि बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं की जा सकी, तो जीने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। शर्मा ने ‘सकल हिंदू समाज’ के प्रदर्शन को जनता के गुस्से की आवाज बताया और कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक लड़ाई है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लव जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि केवल प्रेम के नाम पर धोखा और शारीरिक शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कैफे और कॉलेजों के बाहर कैमरे लगाने की मांग
रामेश्वर शर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजधानी और अन्य शहरों में स्कूल, कॉलेज, कैफे और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए जाएं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। शर्मा ने कहा कि कॉलेज परिसरों से लेकर आस-पास की दुकानों तक, हर स्थान को कैमरे की निगरानी में लाना जरूरी है।
विज्ञापन


'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे पर जताई नाराजगी
इंदौर में हाल ही में एक प्रदर्शन के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के कथित नारों का वीडियो सामने आने पर शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर अगर कोई पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाता है तो यह केवल कानून का नहीं, दिलों का भी उल्लंघन है। शर्मा ने अपील की कि बच्चों को बचपन से ही देशभक्ति की शिक्षा दी जानी चाहिए, ताकि वह पहले खुद को भारतीय समझें, फिर कोई अन्य पहचान अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी पर निशाना
 शर्मा ने जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले अपनी जाति स्पष्ट करें, फिर दूसरों को उपदेश दें।  शर्मा का कहना है कि यह निर्णय किसी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि सामाजिक संतुलन और हकदारी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया कदम है। उन्होंने दावा किया कि इससे समाज के हर वर्ग को पहचान और अधिकार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय की आंतरिक विविधता भी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed