फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: NHAI's Bhopal DGM and Vidisha Project Director also arrested, cash and jewelery worth Rs 90 lakh reco

MP News: एनएचएआई के भोपाल डीजीएम व विदिशा प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी गिरफ्तार, 90 लाख की नकदी व जेवर बरामद

Mon, 04 Mar 2024 10:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

सोमवार को नागपुर और दिल्ली सीबीआई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएचएआई के डीजीएम राजेंद्र कुमार गुप्ता और विदिशा में पदस्थ प्राजेक्ट डायरेक्टर हेमंत कुमार को भी इसी घूसखोरी के मामले में अरेस्टिंग की गई है।

विज्ञापन
MP News: NHAI's Bhopal DGM and Vidisha Project Director also arrested, cash and jewelery worth Rs 90 lakh reco
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दो अधिकारियों, बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों और दो कर्मचारियों को 20 लाख रूपए की घूस के लेनदेन के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को भी कार्रवाई की है। सोमवार को सीबीआई दिल्ली और नागपुर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएचएआई भोपाल के डीजीएम व प्रोजेक्ट डायरेक्टर और विदिशा में पदस्थ प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को नागपुर और दिल्ली सीबीआई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएचएआई के डीजीएम राजेंद्र कुमार गुप्ता और विदिशा में पदस्थ प्राजेक्ट डायरेक्टर हेमंत कुमार को भी इसी घूसखोरी के मामले में अरेस्टिंग की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को सीबीआई  की टीमों ने नागपुर, भोपाल, हरदा, विदिशा और डिंडौरी में आरोपियों के कार्यालय, निवास और ठिकानों कुल 16 स्थानों पर छापेमारी की है। छापेमार के दौरान करीब 90 लाख रूपए की नकदी व जेवर बरामद किए गए हैं। रविवार को 20 लाख रूपए की घूस की राशि के साथ सीबीआई ने कुल एक करोड़ दस लाख रूपए बरामद किए थे। सोमवार को बरामदगी की यह राशि करीब बढ़कर करीब दो करोड़ हो चुकी है। वहीं रविवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एनएचएआई के जीएम व प्रोजेक्ट डायरेक्टर नागपुर अरविंद काले, हरदा में पदस्थ उप महाप्रबंधक बृजेश कुमार साहू, भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक अनिल बंसल व कुणाल बंसल और बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सी कृष्णा और छतर सिंह को गिरफ्तार किया था। सोमवार को सीबीआई ने सभी को भोपाल में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने सभी को सीबीआई की रिमांड पर दे दिया। 
विज्ञापन


विदिशा, भोपाल से नागपुर तक के प्रोजेक्ट सीबीआई की रडार पर
सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कंपनी को विदिशा, भोपाल, हरदा से लेकर नागपुर तक मिले ठेकों के कंप्लीसन सर्टीफिकेट, प्रगति पत्रक और बिलों के भुगतान को लेकर लगातार संपर्क में रहते थे और घूस देकर कार्य कराते थे। इसी कारण भोपाल और विदिशा के एनएचएआई अधिकारी भी सोमवार को गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई की टीमें सभी अधिकारियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने में लगी हैं कि घूसखोरी का यह धंधा कब से चल रहा था और किन-किन प्रोजेक्ट को घूस लेकर पास कराया गया और अब तक अधिकारियों ने कितने करोड़ की राशि घूस में प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed