फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New voters should get their names added in the voter list, appeal of Chief Electoral Officer Anupam R

MP News: नवमतदाता मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की अपील,कल विशेष शिविर

Fri, 19 Jan 2024 10:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने नवमतदाताओं से विशेष रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है। 
 

विज्ञापन
MP News: New voters should get their names added in the voter list, appeal of Chief Electoral Officer Anupam R
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने  कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम 6 जनवरी से 22 जनवरी तक चल रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केंद्र पर चल रहा है। इसके तहत 13 जनवरी को हमने विशेष शिविर का आयोजन किया था। अब 20 जनवरी को एक विशेष शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन बीएलओ मतदान केंद्र क्षेत्र के घर-घर जाते हैं। इसमें मतदाता सूची में नाम नहीं है तो नाम जोड़ने की कार्रवाई करते हैं और यदि हटाया जाना है तो हटाने की कार्रवाई करते हैं। यदि किसी प्रकार का संशोधन कराना है तो उसके अनुसार फॉर्म भरते हैं। अनुपम राजन ने नवमतदाताओं से अपील की है कि जो 1 जनवरी 2024 को 18 साल के हो गए हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। वे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। यदि ऑफ लाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो बीएलओ के पास फॉर्म 6 उपलब्ध है। उन्होंने नवमतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वे अपने मत का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन


25 नवंबर को मतदाता दिवस
मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे दिलाई जाएगी। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए मताधिकार करने की शपथ अधिकारी-कर्मचारी लेंगे। सभी को निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed