फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New constables serving in Bhopal and Indore Urban Commissioner's office will go back to their parent

MP News: भोपाल और इंदौर नगरीय आयुक्त कार्यालय में सेवा दे रहे नव आरक्षक वापस जाएंगे अपनी मूल इकाई

Thu, 04 Jan 2024 04:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Jan 2024 04:09 PM IST
सार


भोपाल और इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने केबाद अन्य जिलों से उपलब्ध किए गए नवप्रशिक्षित आरक्षक अपनी मूल इकाई में वापस जाएंगे। इसके पुलिस मुख्यालय ने आदेश कर दिए है। 
 

विज्ञापन
MP News: New constables serving in Bhopal and Indore Urban Commissioner's office will go back to their parent
मध्य प्रदेश पुलिस (लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल और इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अन्य जिलों से नव प्रशिक्षित आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब यह नवआरक्षक अपनी मूल इकाई में वापस जाएंगे। बुधवार को जबलपुर में कानून व्यवस्था संबंधी संभागीय समीक्षा बैठक के सामने उनकी इकाई के नव प्रशिक्षित आरक्षकों की सेवाएं भोपाल में होने का मुद्दा सामने आया था। जबलपुर के 100 जवान कमिश्नर प्रणाली लागू के बाद से भोपाल में नौकरी कर रहे हैं। अब इन जवानों को उनकी मूल इकाई में भेजने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को इंदौर और भोपाल पुलिस आयुक्त प्रणाली में नौकरी करने वाले नव प्रशिक्षित आरक्षकों को उनकी मूल इकाई में ज्वाइन करने के लिए शुक्रवार दोपहर तक रिलिव करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed