फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nath said - we gave 27% reservation, if you want to give then give 35%, the minister said - you did,

MP News: नाथ बोले- हमने 27% आरक्षण दिया, आपको देना है तो 35% दे, मंत्री बोले- आपने किया, दिया BJP सरकार ने ही

Mon, 13 Mar 2023 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Mar 2023 08:52 PM IST
सार

प्रश्नकाल के दौरान विधायक कल्पना वर्मा ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की जानकारी मांगी। इस पर मंत्री राम खेलावन पटेल ने कहा कि तीन विभागों में हाईकोर्ट की रोक लगी है। इसके अलावा सभी विभागों ने आरक्षण लागू है।

विज्ञापन
MP News: Nath said - we gave 27% reservation, if you want to give then give 35%, the minister said - you did,
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र छुट्टी के बाद सोमवार से दोबारा शुरू हुआ। ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने 27 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा किया। वहीं, कन्या विवाह योजना में खराब सामान देने को लेकर भी विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा।
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान विधायक कल्पना वर्मा ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की जानकारी मांगी। इस पर मंत्री राम खेलावन पटेल ने कहा कि तीन विभागों में हाईकोर्ट की रोक लगी है। इसके अलावा सभी विभागों ने आरक्षण लागू है। इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार से पूछा कि सरकार बताए कि किन विभागों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और किन विभागों में नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण नौकरी के साथ ही पंचायत चुनाव में भी दिया। तीन विभागों को छोड़कर सभी में आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि मंत्री जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने स्वीकार किया हमने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि आपने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया नहीं था। आपने 27 प्रतिशत आरक्षण किया था। दिया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने। इस पर कमलनाथ ने कहा कि हमने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। आपकी सरकार को देना है तो 35 प्रतिशत दें।
विज्ञापन

 
कन्यादान योजना में घटिया सामग्री को लेकर हंगामा
कांग्रेस विधायक विजय लक्ष्मी साधौ ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में घटिया उपहार सामग्री बांटने को लेकर सरकार को घेरा। साधौ ने कहा कि जो सामग्री थी, वह भी घटिया स्तर की थी। कटोरी, चम्मच छोटे बच्चों के उपयोग करने वाले थे। क्राउन कंपनी की टीवी का बॉक्स था, लेकिन उसके अंदर टीवी किसी घटिया कंपनी की थी। इस बीच मंत्री मीना सिंह ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में वधुओं को घटिया उपहार सामग्री बंटने नहीं दी। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया। मामले की दोबारा जांच कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed