MP News: दिग्गी पर नरोत्तम ने साधा निशाना, बोले- समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास कर रहे
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी भगवा को आतंकवाद बताते हो। कभी जाकिर नाईक को शांति दूत बताते हो। कभी राम मंदिर निर्माण की तारीख गलत बताते हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी भगवा को आतंकवाद बताते हो। कभी जाकिर नाईक को शांति दूत बताते हो। कभी राम मंदिर निर्माण की तारीख गलत बताते हो। कभी जेएमबी और एचयूटी के पकड़े गए आतंकियों पर सवाल उठाया। मिश्रा ने कहा कि जानबूझकर समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। मिश्रा ने हिज्ब उत तहरीर के आतंकी सौरभ से सलीम बने के परिवार के आरोप जाकिर नाईक के भाषण सुनकर आतंकी बनने पर कहा कि इसका जवाब जाकिर नाईक को शांति दूत कहने वालों को देना चाहिए।
कांग्रेस का जनता से सरोकार नहीं
राजस्थान में कांग्रेस के विवाद पर कहा कि कर्नाटक के परिणाम आए हैं। वहां नाटक शुरू हो गया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हर रोज स्थितियां देखने को मिल रही हैं। जहां भी इनकी सरकार बनती है इस तरह नाटक शुरू हो जाते हैं। इनको जनता से कोई सरोकार नहीं रहता। कांग्रेस गुटों में बंट जाती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहचान नहीं पाते
वहीं, मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र देने पर दिग्विजय व कमलनाथ का नाम लिए बगैर तंज कसा कि 'उम्रदराज' नेता हैं, दोनों ही 75 पार कर गए हैं। कार्यकर्ताओं को नाम से पहचान नहीं पाते इसीलिए शायद पहचान पत्र जारी करने की जरूरत पड़ रही है।
