{"_id":"64623aeda904b70ee205ab95","slug":"mp-news-narottam-said-our-police-is-working-as-a-pesticide-for-the-jihadi-cockroaches-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hizb-ut-Tahrir: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- जेहादी कॉकरोचों के लिए पेस्टिसाइड है हमारी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hizb-ut-Tahrir: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- जेहादी कॉकरोचों के लिए पेस्टिसाइड है हमारी पुलिस
Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इनका ब्रेन वॉश करने वाले लोग उच्च शिक्षित हैं। प्रोफेसर, जिम ट्रेनर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे लोग लव जेहाद में लगे थे। इससे इनके षड्यंत्र का पता चलता है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हो रहा है। इनमें से सात जेहादी धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनें। इसमें भोपाल का रहने वाला सलीम ओवैसी के कॉलेज में प्रोफेसर था। वह भी पहले हिंदू था। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जेहादी कॉकरोचों' के लिए प्रदेश की पुलिस 'पेस्टिसाइड' की तरह है। पिछले दिनों में जेएमबी, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के लोगों को दबोचा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए एचयूटी के लोगों में सात का धर्म परिवर्तन कराया गया है। ये सब चीजें पूछताछ में अपने आप निकल रही हैं। गंभीर बात यह है कि पहले हिंदू युवाओं का ब्रेनवश कर धर्म परिवर्तन कराया गया। उसके बाद इन लोगो ने हिन्दू युवतियों के धर्म परिवर्तन कराया। यह एक अलग तरह का नेक्सेस सामने आया है।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इनका ब्रेनवाश कराने वाले लोग उच्च शिक्षित लोग हैं। इनमें एक प्रोफेसर, एक जिम ट्रेनर, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे लोग हैं, जो लव जेहाद में लगे थे। इससे इनके षड्यंत्र का पता चलता है। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों का षड़यंत्र चलने नहीं दिया जाएगा। डॉ मिश्रा ने बताया कि एचयूटी के आतंकवादियों में पकड़ा गया प्रोफेसर सलीम ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था। इससे पता चलता है कि षड्यंत्र की जड़े कहां तक फैली है। जो प्याज की परतों की तरह खुल रही हैं। सभी के कनेक्शनों के बारे में पड़ताल की जा रही है
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकियों को मध्यप्रदेश एटीएस पुलिस ढूंढ-ढूँढ़ कर तलाश रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह भी है कि धर्म परिवर्तन पर बनी केरला स्टोरी का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता आतंकियो की करतूतों पर चुप हो जाते है। राम मन्दिर निर्माण की तारीख पर सवाल उठाते है लेकिन आतंकी संगठन पीएफआई पर चुप्पी साध लेते है। हिन्दू व हिंदुत्व पर विवाद खड़ा करते है लेकिन आतंकी संगठन पर कार्यवाही पर चुप हो जाते है। एक चूड़ी वाले से मारपीट पर माब लॉन्चिंग का हंगामा करने वाले यही कांग्रेसी एचयूटी आतंकियो के धर्म परिवर्तन नेक्सेस पर मुह सिल लेते है। क्यों ,क्योंकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और आज भी यही कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को अच्छे से जान भी चुकी है। और पहचान भी चुकी है। इसका जवाब भी जनता कांग्रेस को देगी।
