फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam Mishra's taunt on Kamal Nath, said- 'Like Abhimanyu, he is trapped in Chakravyuh'

MP News: कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- ‘अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंस चुके हैं’

Sat, 11 Feb 2023 05:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंस गए हैं। उनके लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra's taunt on Kamal Nath, said- 'Like Abhimanyu, he is trapped in Chakravyuh'
कमलनाथ और नरोत्तम मिश्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस में मची उथल-पुथल अब भाजपा के निशाने पर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अभिमन्यु से भी बुरी तरह चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। उन्हें क्या बोलना है, क्या करना है, यह समझ नहीं आ रहा है। सच तो यह है कि अब उनका इस चक्रव्यूह से निकलना मुश्किल है।

विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी की कांग्रेस में ही तगड़ी घेराबंदी की गई है कि वह क्या करें, क्या न करें, क्या बोलें, क्या न बोलें समझ ही नहीं आ रहा है। संगठन स्तर पर कोई फैसला लेते हैं तो उन्हें वह बदलना पड़ता है। खुद के पास हनी ट्रेप की सीडी होने की बात हो या चुनाव नहीं लड़ने की बात, कुछ भी बोलकर उन्हें पलटना पड़ जाता है। वह कुछ कर ही नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल कमलनाथ जी अभिमन्यु से भी बुरी तरह चक्रव्यूह में फंस गए हैं। जहां उनके छोटे भाई (दिग्विजय सिंह) के गुट के लोग चाइनीज मांजा लेकर कमलनाथ का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सामने जो हालात दिख रहे है उससे तो लगता है कि आने वाले दिन कमलनाथ जी के लिए और भी कठिन होने वाले है।
विज्ञापन


सीएम गहलोत हैं, लेकिन पायलट कोई और ही है
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल का बजट विधानसभा में पढ़ दिया। इस पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हर बजट के बाद विपक्ष अक्सर कहता है कि यह पुरानी बोतल में नई शराब है। इस बार तो पुराना बजट ही नई फाइल में आ गया। इससे साफ होता है कि सीएम भले ही गहलोत हों, पायलट कोई और है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed