फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam hit back at Kamal Nath, said - this politics of character assassination is not right

MP News: नरोत्तम का कमलनाथ पर पलटवार, बोले- यह चरित्र हत्या की राजनीति ठीक नहीं

Tue, 23 May 2023 11:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 23 May 2023 11:33 AM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चरित्र हत्या की राजनीति ठीक नहीं है। कमलनाथ जिनके खुद के हाथ 1984 के दंगों के खून से सने हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहे है।

विज्ञापन
MP News: Narottam hit back at Kamal Nath, said - this politics of character assassination is not right
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कमलनाथ के सिख दंगों में आरोपी होने पर पीसीसी चीफ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने कहा कि वह अपने दो नंबर के काम पर पर्दा डालने मुद्दा उछाल रहे है। इस पर अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार कर कहा कि यह चरित्र हत्या की राजनीति ठीक नहीं हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चरित्र हत्या की राजनीति ठीक नहीं है। कमलनाथ जिनके खुद के हाथ 1984 के दंगों के खून से सने हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर आरोप लगाने की कोशिश कर रहे है। उनका पूरा जीवन प्रचारक की भांती संगठन के लिए निकल गया। उन पर आरोप ना लगाए। यदि आरोप लगा रहे है तो साबित करें नहीं तो माफी मांगे। आरोप साबित होंगे तो मैं भी आगे आकर जवाब दूंगा। मिश्रा ने कहा क इस तरह की चरित्र हत्या की राजनीति आपके लिए घातक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में लव जिहाद और फ़िल्म केरला स्टोरी के कनेक्शन मामले को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ममता दीदी यह होता है फिल्मों का समाज पर असर। आप केरला स्टोरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी बंगाल में चलने नहीं दिया। इंदौर में फिल्म देखकर हमारी बेटी का मानस परिवर्तत हुआ और उसके बाद उसने फैजान के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाकर उसे जेल भिजवाया। आज हमारी बेटी को इंदौर में न्याय मिला है और आगे भी बेटियों को न्याय मिलेगा। मिश्रा ने कहा कि हमने महिला डेस्क को निर्देशित किया है क इस तरह की लव जिहाद की शिकायत आती है तो उसे न्याय मिले, उसकी काउंसलिंग करें।  

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया द मोदी क्वेश्न को लेकर बीबीसी के खिलाफ दायर 10 हजार करोड़ रुपए के मानहानि केस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बहुत आवश्यक है। इस तरह वातावरण को विषाक्त करने वालों पर,दूषित करने में भूमिका निभाने वालों पर 10 हजार करोड़ की मानहानि भी कम है।  गृहमंत्री ने कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक को लेकर कहा कि यह लोग मीडिया को क्या मजबूत करेंगे। इनके सारे बड़े नेता चरित्र हत्या करने में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed