फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narotam Mishra's satire on Kamalnath's poster, said - tribal family quarrel is coming out

MP News: कमलनाथ के पोस्टर पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, बोले- कबीलों के कुनबे की कलह फूट-फूटकर बाहर आ रही

Fri, 23 Jun 2023 12:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Jun 2023 12:56 PM IST
सार

गौरीशंकर बिसेन के दो बच्चियों के साथ मिलते वीडियो वायरल  करने पर नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई के लिए विधि विशेषज्ञों से राय लेने की बात कही है। मिश्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की घृणित मानसिकता है

विज्ञापन
MP News: Narotam Mishra's satire on Kamalnath's poster, said - tribal family quarrel is coming out
भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ के लगे आपत्तिजनक पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कबीलों के कुनबे की कलह फूट-फूटकर बाहर आ रही है। कांग्रेस के मित्र थाने जाने से पहले विचार करें कोई आस्तीन का सांप तो नहीं है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ के पोस्टर पर कहा कि उनको विचार करना चाहिए कि कबीलों के कुनबे की कलह फूट-फूटकर बाहर तो नहीं आ रही है, एक डायलॉग था फटा पोस्टर निकला जीरो, कमोबेश वही है जो सामने आता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मित्र विचार करें थाने जाने से पहले कोई आस्तीन का सांप तो नहीं है।
विज्ञापन

 

कार्रवाई के लिए विधि विशेषज्ञों से ले रहे राय 
वहीं, गौरीशंकर बिसेन के दो बच्चियों के साथ मिलते वीडियो वायरल  करने पर नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई के लिए विधि विशेषज्ञों से राय लेने की बात कही है। मिश्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की घृणित मानसिकता है, वात्सल और स्नेह से भरा हुआ उनका आत्मीय लगाओ, कांग्रेस के लोग जिस तरीके से उसे ट्वीट करवा रहे हैं बेहद शर्मनाक है, जिन बच्चियों के चेहरे दिखाए गए हैं। उसको लेकर विधि विशेषज्ञों से राय लेंगे, क्या कुछ कार्रवाई हो सकती है जो चेहरे उन्होंने दिखाए हैं।


बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का पुन: परीक्षण होगा
गृहमंत्री ने दमोह में बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जिला बदर के नोटिस पर कहा कि नोटिस ध्यान में आया था। मैंने चर्चा की है। मैंने पुन: परीक्षण के लिए बोल दिया है।  इस तरीके से तेजी से कार्रवाई करना ठीक नहीं है।  मैंने भी पक्ष को देखा है और रोक दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed