फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Pragya Thakur said- Those who call Sanatan as dengue, malaria, HIV should have these diseases

MP News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोली- सनातन को डेंगू, मलेरिया, एचआईवी कहने वालों को हों ये रोग

Mon, 11 Sep 2023 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Sep 2023 10:22 PM IST
सार

सांसद ने कहा कि हमारी संस्कृति खत्म करने की किसी की औकात नहीं है खत्म हो जाएंगे ये लोग धर्म सदैव रहेगा। 

विज्ञापन
MP News: MP Pragya Thakur said- Those who call Sanatan as dengue, malaria, HIV should have these diseases
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन और अभिनेता प्रकाश राज के आपत्तिजनक बयान के बाद सियासत गरमाई हुई है। सोमवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उदयनिधि और अभिनेता प्रकाश राज के बयान पर पलटवार किया। ठाकुर ने कहा कि सनातन को डेंगू, मलेरिया और एचआईवी कहने वालों को यह रोग होगा। 
विज्ञापन


भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सनातन पर दिए स्टर्लिंग और फिल्म अभिनेता प्रकाश राज के बयान पर कहा कि प्रकाश राज असल में कोई अभिनेता नहीं हैं। वे खलनायक हैं नायक नहीं हैं। जो देश के विरुद्ध बोले धर्म के विरुद्ध बोले वह विलेन ही हो सकता है। ठाकुर ने कहा कि सनातन को समाप्त करने की तो किसी की औकात नहीं है। उन्होंने सनातन को डेंगू, मलेरिया, एचआईवी, कुष्ठ रोग कहने वालों से कहा कि वे इन सभी रोगों का सुख भोंगे। सांसद ने कहा कि हमारी संस्कृति खत्म करने की किसी की औकात नहीं है खत्म हो जाएंगे ये लोग धर्म सदैव रहेगा। 
विज्ञापन


भारत सदैव भारत रहेगा
भारत और इंडिया विवाद पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत तो भारत है। चीन का नाम चीन है। पाकिस्तान का नाम पाकिस्तान है। नाम कब से बदलने लग गए। इंडिया का तो कोई अर्थ ही नहीं है। जो भारत है वह सदैव भारत रहेगा। भारत की एक अपनी संस्कृति है, भारत का अपना इतिहास है। भारत का अपना एक संस्कार है, भारत का एक अपना नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed