फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP performed excellently in the country in the 'Adi Karmayogi Abhiyan', honored by the President

MP News: एमपी ने ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ में किया देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sat, 18 Oct 2025 08:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Oct 2025 08:44 AM IST
सार

मध्यप्रदेश ने ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राज्य को पुरस्कृत किया।

 

विज्ञापन
MP News: MP performed excellently in the country in the 'Adi Karmayogi Abhiyan', honored by the President
राष्ट्रपति ने दिल्ली में मध्य प्रदेश को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश ने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में देशभर में शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश को सम्मानित किया। राज्य की ओर से प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री गुलशन बामरा ने पुरस्कार ग्रहण किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए किए जा रहे नवाचारों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


‘आदि कर्मयोगी अभियान’ जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और ग्राम स्तर पर नेतृत्व क्षमता के निर्माण का प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम है। यह अभियान सेवा, संकल्प और समर्पण के मूल्यों पर आधारित है, जो जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखता है। प्रमुख सचिव बामरा ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 1.41 लाख ‘आदि सहयोगी’, 1.92 लाख ‘आदि साथी’ और 1,210 अशासकीय संगठन इस अभियान से जुड़े हैं। राज्य में अब तक 13,000 से अधिक ‘आदि सेवा केंद्र’ स्थापित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और राशन कार्ड जैसी सेवाएँ 100 प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचाई गई हैं।
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में 2,913 संस्थानों में 2.30 लाख विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस वर्ष केवल तीन महीनों (जून-सितंबर) में 81 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए और नौ हजार से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसिन सेवाएँ संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पीएम जनमन योजना’ के अंतर्गत भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। शिवपुरी, मैहर, रायसेन, कटनी और भिंड जिलों ने आयुष्मान कार्ड वितरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवपुरी को उत्कृष्ट जिले के रूप में और बैतूल को देश स्तरीय उत्कृष्ट जिला घोषित किया गया। इसके साथ ही सहायक शोध अधिकारी  सारिका धौलपुरिया को उत्कृष्ट मास्टर ट्रेनर, जबकि उपायुक्त आदिवासी विकास जे.पी. यादव को सुपर कोच के रूप में सम्मानित किया गया। एकीकृत आदिवासी विकास एजेंसियों बड़वानी, बैतूल, शिवपुरी, गुना, बुरहानपुर और विदिशा को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अब तक प्रदेश के 14 हजार ग्रामों में ‘विलेज एक्शन प्लान’ बनाकर ग्राम सभाओं से अनुमोदित कराए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed