फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP government will take loan of Rs 5 thousand crore for development schemes, total loan till now reac

MP News: सरकार विकास योजनाओं के लिए लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज, अब तक 3.95 लाख करोड़ पहुंचा कुल ऋण

Sat, 21 Sep 2024 04:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Sep 2024 04:14 PM IST
सार


मध्य प्रदेश सरकार विकास योजनाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। लाडली बहना योजना और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार कर्ज का उपयोग करेगी। 

विज्ञापन
MP News: MP government will take loan of Rs 5 thousand crore for development schemes, total loan till now reac
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने राज्य के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। अब सरकार पांच हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। 2500 करोड़-2500 करोड़ रुपए का यह कर्ज 12 साल और 19 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इस राशि का उपयोग विशेष रूप से लाडली बहना योजना, कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भुगतान में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सरकार भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लेने के लिए बांड गिरवी रखेगी। इस कर्ज की राशि 25 सितंबर को सरकार के खाते में आएगी। प्रदेश सरकार का बजट पेश करने के बाद यह तीसरी बार है जब सरकार ने कर्ज लेने जा रही है। 
विज्ञापन


3.95 लाख करोड़ का कुल कर्ज
मध्यप्रदेश सरकार अब तक कुल 3 लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। इस कर्ज का प्रमुख उद्देश्य राज्य की विकास योजनाओं को गति देना और सामाजिक कल्याण योजनाओं को जारी रखना है। राज्य सरकार को प्रदेश के विकास कार्यों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्ज की आवश्यकता है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed