फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP NEWS: MP Congress busy raising funds to strengthen the organization, meeting of block and district presiden

MP NEWS : संगठन की मजबूती के लिए फंड जुटाने में लगी एमपी कांग्रेस, ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की बैठक जारी

Wed, 24 Jul 2024 08:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 24 Jul 2024 08:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की मजबूती के साथ अब फंड जुटाने पर भी काम शुरू कर दिया है। इसके लिए ब्लॉक और जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। 
 

विज्ञापन
MP NEWS: MP Congress busy raising funds to strengthen the organization, meeting of block and district presiden
पीसीसी में बैठक लेते जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा और  लोकसभा में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार हार के कारणों को तलाशने के लिए बैठकें कर रही हैं। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। इसी के साथ अब पार्टी के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया गाय है। इसके लिए कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपए जमा कराने के निर्देश दिए है। इसके अलवा कांग्रेस ने अपने क्षेत्रों में लोगों से मेलजोल बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करने का निर्देश दिया है। 


इनको मिली फंड जुटाने की जिम्मेदारी 
संभागीय बैठकों में पार्टी ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को फंड जुटाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी फंड में 100-100 रुपए कार्यकर्ताओं से जमा कराने को कहा है। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से 100 रुपए कलेक्शन करने की बात कही गई है।पार्टी ने कहा कि संगठन मजबूत करने अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम करें। कांग्रेस के कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। लोगों से मेल जोल बढ़ाने और घर घर तक पहुंचने के भी निर्देश दिए गए है। वहीं जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई है। अब कार्यकारिणी छोटी रखने की जानकारी दी गई है। कांग्रेस का फोकस अब बड़ी नहीं बल्कि छोटी और काम करने वाले लोगों को जगह देने पर रहेगा।
विज्ञापन



ब्लाक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  होशंगाबाद संभाग के जिला अध्यक्षों, जिलाप्रभारियों-सहप्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं उपब्लाक अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक की, तत्पश्चात संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श करने के लिए जिलेवार बैठकें ली। पटवारी ने होशंगाबाद संभाग के जिला अध्यक्षों से रायशुमारी करते हुये पूछा कि संगठन स्तर पर पार्टी में और अधिक मजबूती लाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया सामने आ रहा है, उससे प्रदेश का हर वर्ग निराश है। युवाओं, महिला, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बेलगाम हो रहे हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और प्रभावी तरीके से निभाएं
पटवारी ने कहा कि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमें जीत नहीं मिली इससे हम सभी को हताशा हैं, लेकिन फिर भी हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और प्रभावी तरीके से निभायेंगे। भाजपा सरकार अंग्रेजों जैसा व्यवहार प्रदेश के हर वर्ग की जनता के साथ कर रही है, 20 साल से सत्ता में होने के कारण भाजपा के हौसलें बुलंद हैं, आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। बढ़ते अत्याचार, दुराचार, का विरोध करने, सरकार के इस तरह के रवैये का जिला, ब्लाक स्तर पर सड़कों पर उतरकर कांग्रेस जिला एवं ब्लाक स्तर पर पुरजोर विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed