फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Board 2026 exam schedule announced,12th exams from 7 February, 10th exams from 11 February

MP News:एमपी बोर्ड 2026 परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 7 फरवरी से 12वीं, 11 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं

Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से और 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी का होगा और परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी।

विज्ञापन
MP News: MP Board 2026 exam schedule announced,12th exams from 7 February, 10th exams from 11 February
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर से होगी। सभी लिखित परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। उत्तरपुस्तिका परीक्षा आरंभ होने से 10 मिनट पूर्व और प्रश्नपत्र 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Suarabh Sharma Case: RTO पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन को मिली जमानत, जुड़वां बच्चों की करेंगे देखभाल
विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा का टाइम टेबल 
11 फरवरी को हिंदी, 13 फरवरी को उर्दू, 14 फरवरी को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के सभी विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, 17 फरवरी अंग्रेजी, 19 फरवरी संस्कृत, 20 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, भाषा के पेपर होंगे। वहीं, 24 फरवरी को गणित, 27 फरवरी को विज्ञान और 2 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग, सीएम और मंत्री सारंग होंगे शामिल

12 वीं का टाइम टेबल 
7 फरवरी को हिंदी, 9 फरवरी को उर्दू, मराठी, 20 फरवरी को अंग्रेजी, 13 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व और भारतीय कला का इतिहास का पेपर होगा। 14 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज, 16 फरवरी को संस्कृत, 17 फरवरी को ड्राइंग एंड डिजाइन। 18 फरवरी को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साईंंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफूल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान। 19 फरवरी को मनोविज्ञान। 20 फरवरी को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क के सभी विषय, शारीरिक शिक्षा। 21 फरवरी को कृषि, होम साइंस (कलां समूह), एकांउटेंसी। 23 फरवरी को बायोलॉजी। 25 फरवरी को गणित। 26 फरवरी को राजनीति शास्त्र। 27 फरवरी को इंफॉरमेटिक प्रेक्टिसेस। 2 मार्च को समाज शास्त्र और 3 मार्च को भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य।

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में धूमधाम से मनेगी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ, फुल ड्रेस रिहर्सल में 18 टुकड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed