फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Morena SP who could not curb illegal sale of liquor and criminals removed

MP News: शराब की अवैध बिक्री और अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पाने वाले मुरैना SP हटाए गए

Thu, 06 Apr 2023 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 10:25 PM IST
सार

Morena SP Ashutosh Bagri: मध्यप्रदेश में मुरैना एसपी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सीएम शिवराज ने मुरैना एसपी को हटाने के निर्देश दिए। मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी थे।

विज्ञापन
MP News Morena SP who could not curb illegal sale of liquor and criminals removed
आशुतोष बागरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना दौरे पर स्थानीय लोगों की शिकायत और बढ़ती आपराधिक घटनाओं, लोगों की शिकायतों पर तुरंत सुनवाई नहीं होने पर मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को हटा दिया है। बागरी के खिलाफ पहले से शिकायतें मिल रही थीं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होने मुरैना पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री से स्थानीय नेताओं और लोगों ने मुलाकात की। बताया जाता है कि महिलाओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि जिले में कई स्थानों पर शराब अवैध रूप से बेची जा रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


वहीं एक अप्रैल को बामोरा में दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर कपड़ा व्यापारी की हत्या के बाद से व्यापारियों ने भी आक्रोश व्यक्त किया था। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री से महिलाओं के साथ व्यापारियों और नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को लेकर आए थे चर्चाओं में...
बीते साल आशुतोष बागरी के पिता सतना में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत आवेदन कर दिया था। उनका चयन भी तीर्थयात्री के रूप में हो गया। बागरी के पिता सरकारी शिक्षक हैं। सरकारी शिक्षक आयकर दाता होते हुए तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने पर उन्हें निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed