फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: More than five thousand Acharyas will recite "Karma Yoga" tomorrow on Geeta Jayanti, Guinness World R

MP News: गीता जयंती पर कल पांच हजार से अधिक आचार्य करेंगे "कर्म योग" का सस्वर पाठ, बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 10 Dec 2024 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Dec 2024 10:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा हैं।

विज्ञापन
MP News: More than five thousand Acharyas will recite "Karma Yoga" tomorrow on Geeta Jayanti, Guinness World R
गीता जयंती 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत 11 दिसंबर को लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तृतीय अध्याय "कर्म योग" का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी जताएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और पवित्र धर्मग्रंथ "गीता" की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती पर बड़े स्तर पर गीता पाठ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमदभगवद पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया जाएगा। साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी जाएगी। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्मग्रंथ "गीता" की रचना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed