फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: गीता जयंती पर भोपाल में 5 हजार से ज्यादा आचार्यों ने एक साथ किया गीता पाठ, बना गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स

Wed, 11 Dec 2024 03:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 11 Dec 2024 03:06 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्य गीता के तृतीय अध्याय "कर्म योग" का सस्वर पाठ कर रहे है। मुख्यमंत्री को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट सौंपा। 

विज्ञापन
MP News: More than five thousand Acharyas are reciting "Karma Yoga" on Geeta Jayanti, Guinness World Record wi
लाल परेड ग्राउंड में गीता जयंती कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बना। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्य गीता के तृतीय अध्याय "कर्म योग" का सस्वर पाठ किया।  बता दें एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और पवित्र धर्मग्रंथ "गीता" की शिक्षा से प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करने और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए गीता जयंती पर बड़े स्तर पर गीता पाठ किया जा रहा है।  


 
MP News: More than five thousand Acharyas are reciting "Karma Yoga" on Geeta Jayanti, Guinness World Record wi
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर "गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड" बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमदभगवद पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया जाएगा। साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी जाएगी। विशेष रूप से मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की जाएगी। 

बता दें कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर मोक्षदा एकादशी व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्मग्रंथ "गीता" की रचना हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed