MP News: किसानों को मिलेगा मुआवजा, गुड़ी पड़वा पर होगा नव वर्ष का जश्न, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
मध्य प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खजुराहो में नए होटल विकसित करने। सम्राट विक्रमादित्य की ऐतिहासिक गणना पद्धति को वैश्विक पहचान दिलाने जैसे कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई।
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में मोहन सरकार ने जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सरकार ने इस वर्ष से पूरे प्रदेश में गुड़ी पड़वा को नववर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सभी जिलों में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया जाएगा। मंत्रियों को भी जिलों में जाकर इस पर्व को मनाने को कहा गया है। मंत्री ने बताया कि इंदौर और उज्जैन में पहले से ही गुड़ी पड़वा को नववर्ष के रूप में मनाया जाता रहा है। आयुर्वेद के अनुसार इस दिन नीम की पत्तियां खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है, इसे बढ़ावा देने जनता से अपील की जाएगी।
उज्जैन बनेगा काल गणना का केंद्र
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में विक्रमोत्सव जारी है और 12, 13 और 14 अप्रैल तक दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य का आयोजन होगा। सरकार उज्जैन को पुनः काल गणना का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय गणना प्रणाली की विशेषता को पुनः वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। उज्जैन को समय गणना का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी
सरकार ने ओंकारेश्वर में 614 वर्ग किमी क्षेत्र में नई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी दी है। यह प्रदेश की 26वीं सेंचुरी होगी। विजयवर्गीय ने बताया कि इस वन क्षेत्र में कोई वन ग्राम नहीं है, जिससे इसे विकसित करने में कोई समस्या नहीं आएगी। देश में सबसे अधिक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम। यह सेंचुरी प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को बढ़ावा देगी।
ये भी पढ़ें- बीजेपी विधायक चिंतामणि के पक्ष में उतरे पीसीसी चीफ पटवारी, बोले- नोटिस देना लोकतंत्र की हत्या का संकेत
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा के निर्देश
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्मी की शुरुआत को देखते हुए जल संरक्षण और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जल संकट से निपटने के लिए मंत्रियों को जल आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए है। उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में कलेक्टरों को जल्द सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए गए है।
जीआईएस की प्रगति के देखने
सरकार ने औद्योगीकरण को गति देने के लिए प्रदेश में भूमिपूजन और निवेश प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा शुरू की है। भिंड-चंबल सहित विभिन्न संभागों में 18 भूमिपूजन किए गए। ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भूमिपूजन हुए हैं। प्रदेश के सभी संभाग और जिलों में निवेश प्रस्तावों की प्रगति और समीक्षा की जा रही है। मंत्री ने कहा कि अगले एक वर्ष में पूरे प्रदेश में औद्योगीकरण को मजबूत करने का लक्ष्य।
ये भी पढ़ें- उज्जैन का लहराया परचम, 45 फिल्मों में कालभैरव डॉक्यूमेंट्री को श्रेष्ठ आध्यात्मिक राष्ट्रीय पुरस्कार
नगर निगमों के लिए सौर ऊर्जा प्लांट का निर्णय
सरकार नगर निगमों और नगर पालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चार बड़े सोलर प्लांट लगाने जा रही है। मंत्री ने बताया कि नगर निगमों का सबसे बड़ा खर्च वेतन और बिजली का बिल है। सोलर प्लांट से जल योजनाओं की बिजली लागत घटेगी और सरप्लस बिजली विक्रय हो सकेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समूह जल योजनाओं के लिए भी सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इसको लेकर विभाग ने कैबिनेट से अनुमति मांगी थी, जिसे कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी।
खजुराहो में वेलनेस सेंटर बनाने जमीन आवंटित
मंत्री ने कहा कि खजुराहोयुनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, वहां होटल इंडस्ट्री निवेश को लेकर रूचि दिखा रही है। पिछले तीन से चार साल में पर्यटनों की संख्या दोगुनी हुई है। राजगढ़ी कोठी को ओबेरॉय ग्रुप में हैरिटेज होटल बनाया है। अब उससे लगी 19 एकड़ भमि ओबेरॉय ग्रुप ने वेलनेससेंटर बनाने के मांगी थी, जिसे कैबिनेट ने शासकीय दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
