फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Rameshwar Sharma said – Congress is afraid of the Sangh, because the Sangh has awakened nationali

MP News: विधायक रामेश्वर शर्मा बोले-कांग्रेस को संघ से है डर, क्योंकि संघ ने जगाया राष्ट्रवाद

Wed, 12 Nov 2025 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 12 Nov 2025 09:33 PM IST
सार

कांग्रेस द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिना कांग्रेस और आतंकवादियों के बुरे दिन कभी नहीं आते।
 

विज्ञापन
MP News: MLA Rameshwar Sharma said – Congress is afraid of the Sangh, because the Sangh has awakened nationali
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के आरएसएस बैन करने वाले बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को कड़ा प्रहार किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जन्मजात दुश्मन है, क्योंकि यदि संघ नहीं होता तो कांग्रेस और आतंकवादियों के इतने बुरे दिन कभी नहीं आते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदुस्तान के जनमानस को जागरूक किया है। राष्ट्रवाद खड़ा करना संघ की परंपरा है और यही कारण है कि आज कांग्रेस धूल चाट रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकवादियों, जातिवादियों और देश तोड़ने वाली शक्तियों का समर्थन करती रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में बिहार की तर्ज पर मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, चार जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू
विज्ञापन


विधायक शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस ही हिंदुस्तान के विभाजन और पाकिस्तान निर्माण की जननी है। इसलिए संघ उसका सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि संघ का हर स्वयंसेवक देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर कहता है। मैं रहूं या ना रहूं, मेरा हिंदुस्तान रहना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे खड़गे जी हों, सोनिया जी हों या दिग्विजय सिंह, कान खोलकर सुन लें। संघ का स्वयंसेवक देश के लिए जीवन दे सकता है, पर हिंदुस्तान और भारत माता पर आँच नहीं आने देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: जनजातीय वर्ग हमारी संस्कृति की आत्मा, CM बोले- एनजीओ के साथ मिलकर करेंगे विकास कार्य
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed