फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Arif Masood retorts to Rameshwar Sharma's statement, says- these brave people always attack the d

MP News: रामेश्वर शर्मा के बयान पर MLA आरिफ मसूद का पलटवार, बोले-यह शूरवीर हमेशा मुर्दों पर ही हमला करते हैं

Tue, 18 Mar 2025 02:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद और हिंसा के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कब्र खुदेगी बयान पर अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पलटवार किया है। मसूद ने कहा,यह शूरवीर हमेशा मुर्दों पर ही हमला करते हैं।

विज्ञापन
MP News: MLA Arif Masood retorts to Rameshwar Sharma's statement, says- these brave people always attack the d
आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगजेब की कब्र के विवाद के कारण नागपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान दिया था कि कब्र खुदेगी। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कब्र खोदने से क्या फर्क पड़ता है? उन्होंने कहा कि कब्र तो खोदने के लिए होती है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कब्र खोदकर जो बनाना है, बना दें। मसूद ने भाजपा विधायक पर तंज कसते हुए कहा, "यह शूरवीर हमेशा मुर्दों पर ही हमला करते हैं। 
विज्ञापन


नफरत फैलाने से जनता का नुकसान होता है 
नागपुर हिंसा को लेकर मसूद ने कहा कि नफरत फैलाने से नुकसान जनता को होता है, न कि उन लोगों को जो इसे फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बेवजह के मुद्दों को क्यों उठाया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों और नेताओं से संयम रखने को कहा। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग इतिहास की बातें क्यों कर रहे हैं? उन्हें वर्तमान की बात करनी चाहिए। इतिहास में क्या हुआ, किसने दुराचार किया, अब इससे क्या फर्क पड़ता है? कांग्रेस विधायक ने यह भी कहा कि वे संविधान को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब इन लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों बात करना चाहिए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed