{"_id":"6787ec9e1090a9f313059434","slug":"mp-news-mla-arif-masood-came-out-to-save-constitution-capital-bhopal-large-number-of-people-accompanied-him-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजधानी भोपाल में संविधान बचाने निकले विधायक आरिफ मसूद, बड़ी संख्या में लोग साथ चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजधानी भोपाल में संविधान बचाने निकले विधायक आरिफ मसूद, बड़ी संख्या में लोग साथ चले
Wed, 15 Jan 2025 10:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:43 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में जिंसी चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लिली टॉकीज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर पदयात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
संविधान बचाने निकले लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी 27 जनवरी को महू में राहुल गांधी की जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा के लिए राजधानी भोपाल में भी गतिविधियां तेज हैं। मध्य विधायक आरिफ मसूद अपने विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण
विज्ञापन
अभियान चल रहे हैं। मसूद की इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हो रहे हैं।
बुधवार को जिंसी चौराहे से शुरू हुई पदयात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लिली टॉकीज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर पदयात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। इस संविधान ने भारत के हर नागरिक को मौलिक अधिकार दिए हैं। लेकिन मौजूदा सरकार मनुस्मृति को लागू कर बाबा साहब के बनाए हुए संविधान को समाप्त करना चाह रही है।
विज्ञापन
मसूद ने कहा कि हमें अपने संविधान को बचाने के लिए देश से नफरत को खत्म कर प्रेम भाईचारे का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए वे पूर्व में भी संविधान बचाओ यात्रा निकालते रहे हैं। इसी कड़ी में उसी मध्य विधानसभा से मैंने यह यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें संविधान को मानने वाले सभी धर्म, जाति के लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
