फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MLA Alooda demands resignation of President and Governor, says - failed to provide security to tribal

MP News:विधायक अलावा ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का मांगा इस्तीफा, बोले-आदिवासियों को को सुरक्षा देने में नाकाम

Sun, 09 Jul 2023 03:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

विधायक हीरालाल अलावा ने कहा कि मध्य प्रदेश में संविधान की पांचवी अनुसूचीं और छठवीं अनुसूची और पैसा कानून के तहत जो प्रावधान धरातल पर लागू करने थे, उन प्रावधानों को प्रदेश की शिवराज सरकार आदिवासी इलाको में पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम हुई। 

विज्ञापन
MP News: MLA Alooda demands resignation of President and Governor, says - failed to provide security to tribal
जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सीधी में पेशाब कांड के बाद इंदौर में दो आदिवासी युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आने के बाद विधायक हीरालाल अलावा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से इस्तीफा देने की मांग की।  अलावा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के शासन में लगातार आदिवासियों के ऊपर बर्बारता पूर्वक अत्याचार बढ़ते जा रहे है। उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार आदिवासी बेटे और बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। विधायक ने कहा कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से होने के बावजूद आदिवासी समाज को सुरक्षा और संरक्षण देने में आवश्यक कदम नहीं उठा पा रहे है। विधायक ने कहा कि हम राज्यपाल और राष्ट्रपति से मांग करते है कि आप यदि आदिवासी समाज के लोगों को सुरक्षा और संरक्षण नहीं दे सकते तो आपको अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।  
विज्ञापन


अलावा ने कहा कि मध्य प्रदेश में संविधान की पांचवी अनुसूचीं और छठवीं अनुसूची और पैसा कानून के तहत जो प्रावधान धरातल पर लागू करने थे, उन प्रावधानों को प्रदेश की शिवराज सरकार आदिवासी इलाको में पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम हुई। यहीं कारण है कि प्रदेश में आदिवासियों के खिलाफ लगातार अत्याचार के मामले सामने आ रहे है। 
विज्ञापन


अलावा ने कहा कि यहीं वजह है कि कुछ वर्षों में नेमावर हत्याकांड में आदिवासी बेटियों को 10-10 फीट गहरे गड्डे में गाड़ा गया। नीमच में आदिवसी कन्हैया भील को पिकअप के पीछे बांधकर घसीट घसीट कर मारा गया। भमौरी में आदिवासी महिला को जिंदा जला दिया गया।  खरगोन में आदिवासी युवकों की हत्या हुई है। अलावा ने कहा कि शिवराज सरकार आदिवासी के खिलाफ हो रहे अपराध को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed