फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Vijay Shah got into trouble over controversial statement, organization rebuked him, said- I

MP News: विवादित बयान पर फंसे मंत्री विजय शाह, संगठन ने लगाई फटकार, बोले– जरूरत पड़ी तो दस बार माफी मांगूंगा

Tue, 13 May 2025 08:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 May 2025 08:46 PM IST
सार

भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान के चलते मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह विवादों में घिर गए हैं। महू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके वक्तव्य पर भाजपा संगठन ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल तलब किया।

विज्ञापन
MP News: Minister Vijay Shah got into trouble over controversial statement, organization rebuked him, said- I
मंत्री विजय शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा संगठन ने सख्त नाराजगी जताई है। पार्टी आलाकमान ने तत्काल उन्हें भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय तलब किया। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बाद में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर शाह ने सफाई दी और खेद जताया। मीडिया से बातचीत में विजय शाह ने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे कई बार माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरे लिए सगी बहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने उनका बदला लिया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का ना तो कोई इरादा था और ना ही कोई इच्छा। अगर मेरी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मंच से दिए गए अपने बयान पर उन्होंने भावनात्मक प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी धर्म या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमाप्रार्थी हैं। पार्टी की ओर से दी गई फटकार और विपक्ष के हमलों के बीच मंत्री शाह के इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरे लिए सगी बहन से बढ़कर हैं, जिन्होंने उनका बदला लिया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का ना तो कोई इरादा था और ना ही कोई इच्छा। अगर मेरी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने की मंत्री को पद से हटाने की मांग
बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, तब भाजपा का एक वरिष्ठ मंत्री इस तरह की घृणित टिप्पणी कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री जहां सेना को सम्मान दे रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी का मंत्री किसकी "बहन" भेजने की बात कर रहा है-क्या यह टिप्पणी आतंकवादियों को लेकर थी? पटवारी ने मांग की कि विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए और भाजपा यह स्पष्ट करे कि यह विचार व्यक्तिगत हैं या पार्टी की सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी इस मामले में कार्रवाई की अपील की। विवाद के बाद मंत्री की माफी के बावजूद कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed