{"_id":"68ea491ed265b34285003507","slug":"mp-news-minister-sarang-said-sardar-150-unity-march-will-connect-the-youth-with-the-ideas-of-sardar-patel-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री सारंग बोले-युवाओं को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ेगा सरदार@150 यूनिटी मार्च,31 से दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री सारंग बोले-युवाओं को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ेगा सरदार@150 यूनिटी मार्च,31 से दूसरा चरण
Sat, 11 Oct 2025 05:56 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर SARDAR@150 - UNITY MARCH अभियान की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह अभियान युवाओं में एकता, राष्ट्रभक्ति और सरदार पटेल के विचारों को जीवंत करने का संदेश देगा।
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सरकार@150-यूनिटी मार्च अभियान के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभर में युवाओं में एकता, राष्ट्रभक्ति और सरदार पटेल के विचारों को पुनर्जीवित करने का एक ऐतिहासिक अवसर बनेगा। कैबिनेट मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस अभियान की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के हाथों की गई थी। तभी से देशभर के युवा इस पहल से जुड़ चुके हैं। इसमें सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन, यंग लीडर प्रोग्राम और अन्य गतिविधियों के माध्यम से। सभी पंजीकरण और प्रतियोगिताएं माय भारत पोर्टल पर संचालित हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 का सीएम आज करेंगे शुभारंभ, कई फिल्मी और पर्यटन हस्तियां होंगी शामिल
दो चरणों में चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण डिजिटल गतिविधियों पर केंद्रित है, जबकि दूसरा चरण 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में जिला स्तर पर पदयात्राएं, योग एवं स्वास्थ्य शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और नशा मुक्त भारत का संकल्प जैसे कार्यक्रम होंगे। इन पदयात्राओं में MY Bharat, NCC कैडेट्स और NSS स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: CS की अध्यक्षता में बनी राज्य स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन समिति, नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाएंगे
युवाओं में जगाएंगे एकता की भावना
सारंग ने कहा कि “अगले दो महीनों तक सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल जी और उनके विचारों की चर्चा होगी। युवाओं के भीतर उनके जैसा बनने की प्रेरणा जगेगी, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेजों में प्री-इवेंट एक्टिविटी, नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान, और रंगोली सजावट जैसी गतिविधियों के माध्यम से त्योहारी माहौल की तरह इस यूनिटी मार्च को उत्सव का रूप दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- गौरव गृह निर्माण संस्था में करोड़ों का घोटाला: क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक समेत सात पर EOW ने दर्ज की FIR
विशेष आकर्षण और ऐतिहासिक पदयात्रा
इस अभियान का सबसे बड़ा अध्याय 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन शुरू होगा। उस दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 2-5 पदयात्री सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से लेकर केवड़िया तक 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संदेश को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। वही रास्ता जिसे सरदार पटेल ने दिखाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।