{"_id":"66e6d794c1a92314610be1b5","slug":"mp-news-minister-rakesh-singh-said-arvind-kejriwal-is-pretending-to-resign-to-garner-sympathy-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री राकेश सिंह बोले- सहानुभूति बटाेरने इस्तीफे का नाटक कर रहे अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री राकेश सिंह बोले- सहानुभूति बटाेरने इस्तीफे का नाटक कर रहे अरविंद केजरीवाल
Sun, 15 Sep 2024 06:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:46 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सहानुभूति बटोरने इस्तीफे का नाटक कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री राकेश सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया के इस फैसले पर कई राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने उनके इस्तीफे को सहानुभूति बटोरने का प्रयास करार दिया है। सिंह ने कहा कि यह फैसला एक "सुनियोजित योजना" का हिस्सा है और इसे जनता की सहानुभूति प्राप्त करने के लिए किया गया है। राकेश सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कब कौन सा नाटक करेंगे, यह केवल वही और उनकी पार्टी जानते हैं। शायद उन्हें यह महसूस हुआ होगा कि जनता के बीच उनकी छवि नकारात्मक हो चुकी है। शराब घोटाले में फंसने के बाद यह इस्तीफा सहानुभूति बटोरने के लिए एक साजिश प्रतीत होती है।
सहानुभूमि बटोरने का असफल प्रयास
शराब घोटाले में बुरी तरह फंसने के बावजूद केजरीवाल का इस्तीफा न देने को लेकर भी सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब इतने दिनों तक जेल में रहने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया, तो अब अचानक दो दिन बाद इस्तीफे की बात कहने के पीछे कोई न कोई योजना है। यह जनता से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास है। मंत्री सिंह ने केजरीवाल पर यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में लिए गए अधिकतर फैसले उन्हीं के द्वारा लिए गए थे, खासकर शराब घोटाले से जुड़े मामले। उन्होंने कहा कि अब वे जनता के बीच जाकर यह कहेंगे कि उन्हें काम नहीं करने दिया गया, जबकि सभी फैसले उनके ही थे। सिंह ने केजरीवाल की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वर्किंग पैटर्न को देखकर साफ पता चलता है कि वे किस तरह की परिस्थितियां पहले भी बनाते रहे हैं और अभी भी बना रहे हैं।