{"_id":"67cc158f9d013c451907163a","slug":"mp-news-minister-prahlad-patel-s-damad-ias-shyamveer-ceo-of-bda-ruhi-khan-responsibility-of-msme-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद आईएएस श्यामवीर बने BDA के सीईओ, रुही खान को एमएसएमई की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद आईएएस श्यामवीर बने BDA के सीईओ, रुही खान को एमएसएमई की जिम्मेदारी
Sat, 08 Mar 2025 03:32 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 03:32 PM IST
सार
प्रदीप जैन को हटाकर मप्र सरकार ने भोपाल विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया की नियुक्ति किया है। नरवरिया मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद हैं।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश।
- फोटो : gad.mp.gov.in
विस्तार
केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे दो आईएएस अधिकारियों को मध्य प्रदेश शासन में नई जिम्मेदारिया सौंपी गई हैं। 2018 बैच के आईएएस और मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद श्यामवीर सिंह नरवरिया को भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वहीं, 2013 बैच की आईएएस रुही खान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रदीप जैन को हटाया
भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर अब श्यामवीर सिंह नरवरिया की नियुक्ति की गई है। इससे पहले इस पद पर प्रदीप जैन कार्यरत थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है। श्यामवीर इससे पहले जम्मू-कश्मीर में इंटर-कैडर डिपार्टमेंट में पदस्थ थे और 30 जनवरी 2024 को उन्हें वहां से रिलीव किया गया था।
विज्ञापन
रुही खान को MSME की जिम्मेदारी
मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी आदेश के तहत, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रुही खान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग का उप सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही, उन्हें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग (Department of Industrial Policy & Investment Promotion) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा इन दोनों अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
