{"_id":"65a7cb0d724c9ba33d03d8fc","slug":"mp-news-minister-of-state-dharmendra-lodhi-said-pilgrims-will-be-taken-to-adhyaya-by-airplane-for-free-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- तीर्थ यात्रियों को मुफ्त में हवाई जहाज से अयोध्या ले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी बोले- तीर्थ यात्रियों को मुफ्त में हवाई जहाज से अयोध्या ले जाएंगे
Wed, 17 Jan 2024 06:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:14 PM IST
सार
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों को हवाई जहाज से निशुल्क अयोध्या लेकर जाएगी।
विज्ञापन
संस्कृति और धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों को मुफ्त में हवाई जहाज से अयोध्या ले जाएगी। संस्कृति और धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बुधवार को बताया कि श्री राम मंदिर के लोकार्पण के बाद सरकार फिर से तीर्थ यात्राएं शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देश के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। अब उन्हें और अधिक सुविधा देते हुए इस योजना में वृद्ध जनों को हवाई यात्रा के जरिए अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।
मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में राम वन पथ गमन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में महज एक हजार रुपये का प्रावधान रखा था। कांग्रेस ने राम के लिए कभी काम नहीं किया। कांग्रेस का राम वन गमन पथ के लिए काम करने का दावा करना बेमानी है। उन्होंने बताया कि फरवरी में आने वाले बजट सत्र में राम वन गमन पथ के लिए विशेष बजट लाने की योजना है।