{"_id":"65bfc122c2d849e2140f8f46","slug":"mp-news-mic-member-yeti-threatened-animal-lovers-said-it-is-the-father-s-secret-that-if-you-make-my-video-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MIC सदस्य यति की पशु प्रेमियों को धमकी, बोले- बाप का राज है जो मेरा वीडियो बनाओगे, जिंदा नहीं बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MIC सदस्य यति की पशु प्रेमियों को धमकी, बोले- बाप का राज है जो मेरा वीडियो बनाओगे, जिंदा नहीं बचेगा
Sun, 04 Feb 2024 10:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:42 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में कुत्तों के आतंक की घटना बढ़ती जा रही है। अब इसको लेकर जनता और पशु प्रेमियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा पार्षद और एमआईसी मेंबर रवींद्र यति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे पशु प्रेमियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एमआईसी मेंबर और पशुप्रेमी के बीच काफी बहस हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोपाल के वार्ड-83 से भाजपा पार्षद और एमआईसी मेंबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीपुल्स फॉर एनिमल की अध्यक्ष श्वेता कौरव भी हैं। वीडियो में पार्षद यति पशु प्रेमियों और श्वेता कौरव को धमकाते दिखाई दे रहे हैं। वह नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर के सामने कहते देखे जा रहे हैं कि मैं यहां का पार्षद हूं, संवैधानिक पद पर बैठा हूं। इतना मारेंगे कि जिंदा नहीं बचेगा। किसी ने आगे मेरा वीडियो बनाया तो यहां की व्यवस्था बिगाड़ दूंगा। वह आगे कहते हैं कि यहां बाप का राज है क्या जो मेरा वीडियो बनाओगे। इस मामले में पशु प्रेमियों ने नगर निगम अध्यक्ष और भोपाल कलेक्टर को शिकायत की है।
यह है मामला
भोपाल के वार्ड-83 की राजहर्ष कॉलोनी में नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ने गई थी। यहां पर एक मादा नसबंदी के बाद भी बच्चे दे रही थी। इसकी पहचान करने के लिए नगर निगम की टीम ने पशु प्रेमी पीएफए अध्यक्ष श्वेता कोरव को बुलाया था। यहां स्थानीय लोगों से पशु प्रेमियों से विवाद हो गया। तभी लोगों ने भाजपा पार्षद रवींद्र यति को भी बुला लिया, जिसके बाद उनका पशुप्रेमियों से विवाद हो गया। उस दौरान एक पशु प्रेमी ने यति का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
हमें धमकी दी गई
इस मामले में पीएफए अध्यक्ष श्वेता कौरव ने बताया कि नगर निगम की टीम ने मुझे श्वानों की पहचान करने के लिए बुलाया था। इस दौरान बीच में पार्षद यति आ गए और वो हमसे अभद्रता करने लगे। हमारे बीच एक पशु प्रेमी वीडियो बना रहा था, जिसके साथ पार्षद रवींद्र यति ने सबके सामने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मारने का बोला।
विज्ञापन
पशुप्रेमी विवाद कर रहे थे
वहीं, पार्षद और एमआईसी सदस्य रवींद्र यति ने कहा कि आवारा श्वान लोगों पर हमला कर रहे थे। इसको लेकर नगर निगम की टीम के पकड़ने जाने पर पशु प्रेमी विवाद करते हैं। राजहर्ष कॉलोनी में भी ऐसी घटना हुई। हम नगर निगम के काम में रुकावट डालने वाले पशु प्रेमियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं।