फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Meeting of Congress leaders in Delhi now on May 29, strategy will be made on upcoming elections

MP News: MP के चुनावों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक 29 मई को, कर्नाटक से आएगा जीत का मंत्र

Sat, 27 May 2023 05:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 May 2023 05:10 PM IST
सार

बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव और विवेक तन्खा समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: Meeting of Congress leaders in Delhi now on May 29, strategy will be made on upcoming elections
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेजी दे दी है। दिल्ली में 29 मई को बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार समेत अन्य नेता इस बैठक में भाग लेंगे। कर्नाटक में मिली जीत का मंत्र साझा किया जाएगा। कांग्रेस कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित है और वह एक बार फिर मध्य प्रदेश में सत्ता हथियाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की यह बैठक पहले 26 मई को होने वाली थी। नेता दिल्ली पहुंच भी गए थे। राहुल गांधी के व्यस्त होने की वजह से यह बैठक टालनी पड़ी। अब 29 मई को यह बैठक आयोजित हो रही है। बताया गया है कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अन्य नेता भी व्यस्त थे। इस वजह से बैठक की अगली तारीख 29 मई तय की गई है। 
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव और विवेक तन्खा समेत अन्य नेता शामिल होंगे। दिल्ली में होने वाली बैठक के मद्देनजर कमलनाथ ने भोपाल में सोमवार को जिला प्रभारियों के साथ होने वाली बैठक रद्द कर दी है। दिल्ली की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कुछ अन्य नेता मध्य प्रदेश के नेताओं से चर्चा करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस की तैयारियों की जानकारी देंगे
पीसीसी चीफ कमलनाथ प्रदेश में चुनावी तैयारी को लेकर जानकारी देंगे। कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस प्रदेश में इसी मॉडल से चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस की योजना भाजपा की 18 साल की सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे को घेरने और लोकलुभावन वादों से वोटरों को साधेगी। इसमें नारी सम्मान योजना जिसमें कांग्रेस महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ, किसानों की कर्ज माफी, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने समेत अन्य वादे शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed