फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Married daughter and sister will also be able to get compassionate job on death of government employe

MP News: शासकीय कर्मचारी की मृत्यु पर विवाहित पुत्री और बहन भी होगी अनुकंपा नौकरी की पात्र

Mon, 27 Mar 2023 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अब तक अनुकंपा नियुक्ति में पति या पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होने पर या उनके मना करने पर पुत्र या पुत्री दोनों में से किसी को भी पात्रता होगी।

विज्ञापन
MP News: Married daughter and sister will also be able to get compassionate job on death of government employe
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी की सेवा के दौरान मृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की शर्तों में बदलाव किया है। अब पुत्री या बहन के विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित होने पर कोई भेद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अब तक अनुकंपा नियुक्ति में पति या पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होने पर या उनके मना करने पर पुत्र या पुत्री दोनों में से किसी को भी पात्रता होगी। अभी तक अविवाहित पुत्री और बहन ही पात्र थी। अब शासकीय सेवक की मृत्यु होने पर विवाहित पुत्री भी पात्र होगी। वहीं, अविवाहित शासकीय सेवक की मृत्यु पर माता-पिता की अनुशंसा पर भाई और बहन दोनों पात्र होंगे। पहले सिर्फ अविवाहित बहन ही पात्र थी। वहीं, माता-पिता के जीवित नहीं होने पर  छोटे भाई-बहन को आपसी सहमति से नौकरी दी जाएगी। साथ ही सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि पुत्री या बहन के विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता, अविवाहित होने पर कोई भेद नहीं किया जाएगा। सरकार के आदेश से आश्रित महिलाओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed