{"_id":"648b38c516101fff390ce825","slug":"mp-news-market-meeting-after-18-days-of-announcement-contract-for-collection-of-market-fee-canceled-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज की घोषणा के 18 दिन बाद बाजार बैठकी, तहबाजारी शुल्क वसूली के ठेके निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज की घोषणा के 18 दिन बाद बाजार बैठकी, तहबाजारी शुल्क वसूली के ठेके निरस्त
Thu, 15 Jun 2023 09:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के माध्यम से बाजारों में शुल्क की वसूली नहीं होगी। सीएम शिवराज ने हाथठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत में एलान किया था।
विज्ञापन
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों से बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन की वसूली और वसूली में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की घोषणा के 18 दिन बाद विभाग जागा है। गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ठेकेदारों के माध्यम से अब बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली नहीं होगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी नगरपालिक निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ठेकेदारों के माध्यम से बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की वसूली नहीं की जाए। साथ ही इसकी प्रतिदिन वसूली भी नहीं होना चाहिए।
मंत्री ने कहा है कि जिन नगरीय निकायों में बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन वसूली के लिए ठेके दिए गए हैं, उन्हें प्राप्त होने वाली आय का आकलन करके शेष अवधि के लिए ठेके निरस्त करने की कार्यवाही परिषद की बैठक में की जाए। साथ ही बैठक में प्रतिदिन वसूली के स्थान पर अर्द्धवार्षिक-वार्षिक दरों का निर्धारण किया जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी समय-सीमा में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बता दें, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 29 मई को हाथठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत में हितग्राहियों के अनुरोध पर बाजार बैठकी-तहबाजारी शुल्क की प्रतिदिन की वसूली और वसूली में ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की घोषणा की गई थी।