फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Major controversy over RGPV's NAAC grading, allegations of irregularities in SSR report, Vice Chancel

MP News: RGPV की NAAC ग्रेडिंग पर बड़ा विवाद, SSR रिपोर्ट में गड़बड़ियों के आरोप, कुलपति ने भेजा इस्तीफा

Thu, 20 Nov 2025 08:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 20 Nov 2025 08:02 PM IST
सार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की NAAC ग्रेडिंग प्रक्रिया अब बड़े विवाद में बदल गई है। ABVP ने आरोप लगाया है कि A++ ग्रेड हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय ने SSR रिपोर्ट में कई भ्रामक और गलत जानकारियां दर्ज कीं, जिसके बीच गुरुवार शाम कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया।

विज्ञापन
MP News: Major controversy over RGPV's NAAC grading, allegations of irregularities in SSR report, Vice Chancel
कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया इन दिनों गंभीर विवादों के केंद्र में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया है कि A++ ग्रेड हासिल करने के लिए SSR (Self Study Report) में कई गलत, भ्रामक और मनमाने आंकड़े पेश किए गए। इन आरोपों के बीच कुलपति प्रो. राजीव त्रिपाठी ने गुरुवार शाम इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया, जिससे विवाद और गहरा गया है। ABVP के कार्यकर्ता दोपहर से ही कुलपति कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। संगठन के शिवम जाट ने बताया कि RGPV द्वारा NAAC के लिए अपलोड की गई SSR रिपोर्ट में 22 बड़ी अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि SSR को समय पर सार्वजनिक नहीं किया गया और इसे अचानक 17 नवंबर को अपलोड करके प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर दिया गया। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इसे अकादमिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला बताया।
विज्ञापन


तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के अंदर धारा 54 लागू हो 
अभाविप के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि यह गंभीर अकादमिक भ्रष्टाचार है। आज कुलगुरु ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा सौंपा, परंतु सरकार को तत्काल प्रभाव से धारा 54 लागू करनी चाहिए और इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी दोषियों के ऊपर उचित धाराओं में FIR दर्ज करानी चाहिए। अभाविप का यह अकादमिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन सभी दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


ABVP की मुख्य मांगें
- SSR तैयार करने में शामिल सभी जिम्मेदारों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
- RGPV में धारा 54 तुरंत लागू की जाए।
- प्रशासनिक क्षमता सुधारने के लिए विश्वविद्यालय को तीन भागों में विभाजित किया जाए।

यह भी पढ़ें-पुलिस अधिकारी बताकर बैंक अफसर को किया डिजिटल अरेस्ट, 68 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के साथ बैठक,FIR और जांच की मांग
ABVP के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री इंदर सिंह परमार से मिलकर SSR से जुड़े दस्तावेज सौंपे और कुलपति सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज करने तथा NAAC प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा, “SSR रिपोर्ट में कई तथ्य जाहिर तौर पर गलत हैं। यह सिर्फ प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि गंभीर शैक्षणिक धोखाधड़ी है।”

यह भी पढ़ें-सिंगापुर के साथ मिलकर MANIT भोपाल करने जा रहा बड़ा शोध, बदलेगा EV चार्जिंग और सोलर सिस्टम का भविष्य

लगातार विवादों में घिरा RGPV
पिछले कुछ महीनों से RGPV में प्रशासनिक अव्यवस्था, भर्ती विवाद, वित्तीय अनियमितताएं और पारदर्शिता से जुड़ी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। अब NAAC की A++ ग्रेडिंग प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों ने विश्वविद्यालय की विश्वसनीयता पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed