फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Maharashtra Elections: BJP gets majority in initial trends, effect of strategy of MP leaders visible

MP News: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत, MP के नेताओं की रणनीति का दिखा असर

Sat, 23 Nov 2024 02:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Nov 2024 02:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग एवं भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन की कमान संभाली थी। शुरुआती नतीजों में विदर्भ की सीटों पर भाजपा की बढ़त को इन नेताओं की रणनीति और सक्रियता का नतीजा माना जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Maharashtra Elections: BJP gets majority in initial trends, effect of strategy of MP leaders visible
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में है और विदर्भ समेत कई क्षेत्रों में भाजपा को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। खास बात यह है कि चुनावी प्रबंधन में मध्य प्रदेश के नेताओं की भूमिका ने पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग एवं भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन की कमान संभाली थी। शुरुआती नतीजों में विदर्भ की सीटों पर भाजपा की बढ़त को इन नेताओं की रणनीति और सक्रियता का नतीजा माना जा रहा है। विदर्भ की कई सीटों पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाई है, जहां मध्य प्रदेश के नेताओं ने चुनाव प्रचार और संगठन को मजबूत करने का काम किया। जयभान सिंह पवैया, जो पहले से ही महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी हैं, ने भी इस क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद को भी महाराष्ट्र चुनाव में समन्वय जिम्मेदारी दी गई थी। 
विज्ञापन


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नागपुर विदर्भ क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा मंत्री प्रह्लाद पटेल को वर्धा अमरावती क्षेत्र और विश्वास सारंग को अकोला बुलढाना क्षेत्र आसपास की करीब 15 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को गोंदिया और भंडारा क्षेत्र का प्रभार दिया गया था। बता दें विदर्भ में महराष्ट्र की 65 विधानसभा सीट आती है, जहां भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार मिली थी। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने कमान संभाली थी। इस क्षेत्र की सीटों पर लगातार प्रदेश के नेता लगे हुए थे। इंदौर के डॉक्टर निशांत खरे भी महाराष्ट्र चुनाव में आदिवासी सीटों पर पिछले एक माह से अधिक समय से लगे हुए थे।  
विज्ञापन


काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती 
महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी व उसके घमंडिया गठबंधन ने संविधान खतरे में है  को लेकर झूठ फैलाया था। जातिगत जनगणना को लेकर भ्रम भी फैलाने की कोशिश की थी। इस झूठ से कांग्रेस को कुछ सफलता मिल भी गई थी लेकिन कोई भी झूठ ज्यादा समय तक नही टिकता है जनता सच समझ गयी। इसी के चलते विधानसभा चुनाव में बाबा साहेब की कर्म भूमि रहे महाराष्ट्र की जनता ने सविधान व विभाजन कि राजनीति करने वालो को ऐसा सबक सिखाया की उन्हें घर बैठा दिया। डॉ मिश्रा में कहा कि यह प्रचन्ड जीत विकास व विश्वास की है। लोगो ने विकास करने वालो को वोट दिए।मोदी जी व महायुति गठबंधन पर विश्वास किया और समर्थन दिया। मोदी जी मंत्र एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे को जनता ने आत्मसात किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र ने दिया एक है तो सेफ है संदेश 
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने देश को बांटने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया है। शर्मा ने कहा, "महाराष्ट्र ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जब देश एकजुट रहेगा, तभी सुरक्षित रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed