फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mahaaryaman became the youngest president of MPCA, CM Dr. Mohan Yadav congratulated

MP News: महाआर्यमन बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Tue, 02 Sep 2025 11:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 Sep 2025 11:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा  कि महाआर्यमन सिंधिया को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई।

विज्ञापन
MP News: Mahaaryaman became the youngest president of MPCA, CM Dr. Mohan Yadav congratulated
महाआर्यमन सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 29 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी मिलने के साथ ही वे संघ के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा  कि महाआर्यमन सिंधिया को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। निश्चित ही, आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश क्रिकेट, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Indore: एमपीसीए अध्यक्ष पद की कुर्सी 24 वर्षों से है सिंधिया परिवार के पास,अब तीसरी पीढ़ी ने संभाली जिम्मेदारी

तीसरी पीढ़ी का रिकॉर्ड
महाआर्यमन सिंधिया, सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जिन्हें MPCA की बागडोर सौंपी गई है। इंदौर में हुई AGM बैठक में निर्विरोध उनके नाम पर सहमति बनी। अध्यक्ष पद संभालते ही उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली।

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल, इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दवा सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी

दादा-पिता से भी आगे निकले
अब तक सबसे युवा अध्यक्ष का रिकॉर्ड ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम था, जो 35 साल की उम्र में बने थे। वहीं, स्व. माधवराव सिंधिया ने 37 वर्ष की आयु में यह पद संभाला था। लेकिन महाआर्यमन ने 29 साल की उम्र में अध्यक्ष बनकर दादा और पिता दोनों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि वर्तमान में महान आर्यमन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के चेयरमैन भी हैं।

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश के दौरे पर दिल्ली से आया अवर सचिवों का दल, CM बोले-स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश ने किया नवाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed