फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh will benefit from India-UK Free Trade Agreement, CM Dr. Yadav said- development will g

MP News: भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मध्यप्रदेश को मिलेगा फायदा, CM डॉ. यादव बोले-विकास को मिलेगी नई गति

Fri, 25 Jul 2025 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समझौते के लिए बधाई दी और कहा कि इससे न सिर्फ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मध्यप्रदेश के विभिन्न सेक्टरों में भी विकास के नए रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को कृषि, कपड़ा, फार्मा, सेवा, एविएशन, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में इस समझौते से बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh will benefit from India-UK Free Trade Agreement, CM Dr. Yadav said- development will g
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते यानि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट-FTA की उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवाओं के साथ-साथ समूचा भारत गौरवान्वित हो रहा है। प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर जो करार किया है, यह न केवल उद्योग, व्यापार और रोजगार की दृष्टि से, बल्कि वैश्विक संबंधों की दृष्टि से भी भारत को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएगा। भारत सरकार के "मेक इन इंडिया" और "वोकल फॉर लोकल" जैसे अभियानों से वैश्विक स्तर पर मिला विस्तार देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का अतुलनीय उदाहरण है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार का अग्रणी राज्य बनाएंगे
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी को एफटीए के स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। मध्यप्रदेश को भी भविष्य में ब्रिटेन के साथ हुए इस मुक्त व्यापार समझौते का भरपूर लाभ मिलेगा।  उन्होंने कहा कि नये मुक्त व्यापार समझौते से मध्यप्रदेश को कृषि सेक्टर, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, सर्विस सेक्टर, एविएशन सेक्टर, लेदर इंडस्ट्री, प्लास्टिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर सहित मैन्युफैक्चरिंग एवं इंडस्ट्रियल ग्रोथ में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को रायसेन आएंगे, रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed