फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 'Madhya Pradesh Utsav' in Delhi from 30th August to 2nd September, glimpse of mini Madhya Pradesh wil

MP News: दिल्ली में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक 'मध्य प्रदेश उत्सव', दिखेगी लघु मध्यप्रदेश की झलक

Thu, 29 Aug 2024 11:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Aug 2024 11:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और जनसामान्य को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
MP News: 'Madhya Pradesh Utsav' in Delhi from 30th August to 2nd September, glimpse of mini Madhya Pradesh wil
सीएम दिल्ली में एमपी कैडर के आईएएस अधिकारियों के साथ सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 'मध्य प्रदेश उत्सव' आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उत्सव में लघु मध्य प्रदेश की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों-मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ के लिए सभी को आमंत्रित किया है। उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और जनसामान्य को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन

 
उत्सव में हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पाद, जीआई उत्पाद, मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं शासन की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। विंध्य हर्बल्स के विक्रय-सह-प्रदर्शनी स्टाल में राज्य के वनोपज और औषधीय उत्पादों तथा मृगनयनी के स्टाल में प्रदेश के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद विशेष छूट के साथ क्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनसम्पर्क विभाग के स्टाल में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में दृश्य और श्रव्य माध्यम द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और आगंतुकों को प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की जाएगी। मध्य प्रदेश पर्यटन की प्रदर्शनी में राज्य के टूरिज्म पैकेज और प्रोडक्ट्स की जानकारी और बुकिंग की व्यवस्था की गयी है। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस चार-दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के पहले दिन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुश्री कलापिनी कोमकली के शास्त्रीय गायन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। दूसरे दिन सुप्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना बिंदु जुनेजा के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन मैहर घराने की नलतरंग सहित अन्य परंपरागत वाद्य-यंत्रों के माध्यम से वाद्य वृन्द का प्रस्तुतीकरण होगा। आंचलिक कलाकारों द्वारा आखिरी दिन लोकगायन की प्रस्तुति होगी, जिसमे श्री शशिकुमार पांडेय द्वारा रीवा के बघेली लोकगायन तथा सुश्री आलोचना मांगरोले द्वारा खंडवा के निमाड़ी लोक गायन सम्मिलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहार उत्सव
आहार उत्सव में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों के मुख्य व्यंजन उपलब्ध होंगे। आगंतुक मालवा थाली, बुंदेलखंड थाली, निमाड़ थाली और बघेलखंड थाली का स्वाद ले सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विशिष्ट व्यंजन जैसे भुट्टे का कीस, इंदौरी पोहा, महेरी, सेंवभाजी, निमोना, बाफला, चूरमा लड्डू, मिलेट खीर, इत्यादि का भी आगंतुक आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed