फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh Tourism Board's special campaign for homestay registration in Indore from January 3

MP News: मप्र टूरिज्म बोर्ड का इंदौर में होमस्टे रजिस्ट्रेशन का विशेष अभियान 3 जनवरी से

Thu, 29 Dec 2022 06:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Dec 2022 06:24 PM IST
सार

होमस्टे पंजीयन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टूरिज्म बोर्ड के तीन प्रतिनिधि  3 जनवरी से 7 जनवरी तक इंदौर में मौजूद रहकर पूरी पंजीयन प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक स्तर पर करने के लिए सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh Tourism Board's special campaign for homestay registration in Indore from January 3
इंदौर में होमस्टे के लिए शुरू होगा अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने घर को होमस्टे में बदलकर अतिरिक्त आय कमाने का इंदौर वासियों को एक सुनहरा अवसर मिला है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड होम स्टे पंजीयन के लिए 3 जनवरी से 7 जनवरी तक विशेष अभियान शुरू कर रहा है। अभियान के तहत पंजीयन कराने वाले इंदौर के स्थानीय रहवासियों के आवेदनों पर फास्ट ट्रैक मोड पर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। न सिर्फ प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए इंदौर पहुंचने वाले अतिथियों को बल्कि पर्यटकों को भी होम स्टे से आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

 
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए इंदौर पहुंचने वाले प्रवासी भारतीयों को हमारी समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं एवं खान-पान इत्यादि अनुभव प्रदान कराने, ठहरने के लिये स्वच्छ एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत होमस्टे पंजीयन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टूरिज्म बोर्ड के तीन प्रतिनिधि  3 जनवरी से 7 जनवरी तक इंदौर में मौजूद रहकर पूरी पंजीयन प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक स्तर पर करने के लिए सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

 
होमस्टे का प्रचार करेगा पर्यटन विभाग
पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकृत इकाईयों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अतिथि आवास पूर्ण करने, इकाई में उपलब्ध सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत इकाईयों को डिजीटल मार्केटिंग, प्राईसिंग, प्रमोशन के लिए तकनीकी सहायता, इकाई में कार्यरत मानव संसाधन की क्षमतावृद्धि एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेवल मार्ट एवं कार्यशालाओं में सहभागिता करने का अवसर प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे करें संपर्क 
इच्छुक इकाई संचालक www.mphomestay.mponline.gov.in पर आवश्यक दस्तावेज, पंजीयन शुल्क, पात्रता इत्यादि जानकारी देख सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अक्षिता शर्मा से मो.नं. 9109132151, हनिशा तलरेजा से मो.नं. 9977870797 और सिद्धार्थ सिंह से मो.नं. 9109182682 पर संपर्क किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed