फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh's tableau will focus on the theme of 'Cheetah the Pride of India' in the Republic Day

MP News: गणतंत्र दिवस परेड में 'चीता द प्राइड ऑफ इंडिया' की थीम पर केंद्रित होगी मध्य प्रदेश की झांकी

Thu, 23 Jan 2025 06:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Jan 2025 06:27 AM IST
सार

प्रदेश में चीता परियोजना की सफलता के साथ अब मध्य प्रदेश 'टाइगर स्टेट' और 'चीता स्टेट' भी बन गया है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नदी के किनारे स्थित राष्ट्रीय कूनो अभयारण्य देश में चीतों का एक नया घर है।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh's tableau will focus on the theme of 'Cheetah the Pride of India' in the Republic Day
'चीता द प्राइड ऑफ इंडिया' की थीम पर केंद्रित होगी मध्य प्रदेश की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2025 में मध्य प्रदेश की झांकी 'चीता द प्राइड ऑफ इंडिया' की थीम पर केंद्रित होगी। झांकी में मध्य प्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना की झलक दिखेगी। प्रदेश में चीता परियोजना की सफलता के साथ अब मध्य प्रदेश 'टाइगर स्टेट' और 'चीता स्टेट' भी बन गया है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नदी के किनारे स्थित राष्ट्रीय कूनो अभयारण्य देश में चीतों का एक नया घर है। अभयारण्य में चीतों के लिए उचित आहार और प्राकृतिक आवास मौजूद हैं। पुनर्स्थापना की सफल परियोजना के परिणाम स्वरूप कूनो में वयस्क और शावक सहित कुल 24 चीते अभयारण्य में मौजूद है। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस परेड-2025 में मध्य प्रदेश की प्रस्तुत झांकी में भारत में चीतों के सफल पुनर्स्थापन को दर्शाया गया है। अग्रभाग में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के वयस्क चीतों का जोड़ा और कूनो में जन्मे नन्हे चीता शावकों को दर्शाया गया है। झांकी के मध्य भाग में बहती हुई कूनो नदी और इसके आसपास राष्ट्रीय उद्यान के वनावरण एवं प्राकृतिक आवास में विचरण करते हुए वन्य-जीव, जिनमें हिरण, बंदर, पक्षी और चीते उनकी बढ़ती हुई संख्या के साथ जैव-विविधता के लिये एक आदर्श के रूप में कूनो अभयारण्य को दर्शाया गया है। झांकी के मध्य भाग के पिछले हिस्से में पेड़ के नीचे बैठे 'चीता मित्र' स्थानीय निवासियों को चीता संरक्षण के बारे में प्रशिक्षित कर रहे हैं। झांकी के अंतिम भाग में वनकर्मी वाच-टॉवर से चीतों की निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं, जो सफल चीता परियोजना में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। झांकी के दोनों ओर एलईडी पेनल्स के माध्यम से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों पर केन्द्रित फिल्म को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। झांकी के दोनों ओर नृत्य दल श्योपुर जिले का सहरिया जनजाति नृत्य 'लहंगी' करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed