फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh's next CS will be decided at the end of this month, now Rajoura and Jain in the race

MP News: मध्य प्रदेश का अगला सीएस इसी माह के अंत में होगा तय, अब राजौरा और जैन दौड़ में

Sun, 04 Aug 2024 02:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 02:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा का बढ़ा हुआ कार्यालय सितंबर माह में समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस माह के अंत तक प्रदेश के नए सीएस का नाम तय हो सकता है।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh's next CS will be decided at the end of this month, now Rajoura and Jain in the race
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर माह में समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस माह के अंत तक प्रदेश के अगले मुख्य सचिव का कार्यकाल तय हो सकता है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन अब सीएस की दौड़ में शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हालिया प्रशासनिक सर्जरी से स्पष्ट हो गया कि मोहम्मद सुलेमान मुख्य सचिव की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब इस दौड़ में मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को अपने कार्यालय में पदस्थ कर बड़ा संकेत दिया है। इसलिए राजौरा को मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश का नया मुख्य सचिव इस माह के अंत तक तय हो जाएगा। 
विज्ञापन


अनुराग जैन अभी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर
मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनको प्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनने के लिए प्रदेश की सेवाओं में वापस लौटना होगा। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्त होने के समय भी अनुराग जैन के अगला सीएस बनने की अटकलें लगी थी, लेकिन केंद्र ने उनको नहीं छोड़ा था। हालांकि, इस बार केंद्र उनको वापस एमपी में भेज सकता है। 
विज्ञापन


ये अधिकारी रेस से बाहर 
प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना में 1989 बैच के आईएएस मोहम्मद सुलेमान को मंत्रालय से बाहर पदस्थ कर दिया है। इसी बैच के जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को भी पहले ही मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया है। ऐसे में अब इन अधिकारियों को मुख्य सचिव की रेस से बाहर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed