फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh government will buy a new plane, the condition of traveling to Delhi thrice after refu

MP News: मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी नया प्लेन, एक बार ईंधन भरने पर तीन बार दिल्ली आना-जाना करने की रखी शर्त

Wed, 15 Mar 2023 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 Mar 2023 10:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार नया जेट स्टेट प्लेन खरीदना चाह रही है। पिछले एक साल से इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके मुताबिक प्रदेश के हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों का उन्नयन भी किया गया है। विमान नहीं होने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चार्टर प्लेन से सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh government will buy a new plane, the condition of traveling to Delhi thrice after refu
सांकेतिक फोटो - फोटो : eviation

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार की विमान खरीदी योजना में फिर बदलाव हो गया है। नए फीचर वाले विमान के लिए सरकार ने छह मार्च को 'एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट' ईओआई या रुचि पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक विमान में 10 यात्रियों के बैठने की क्षमता होना चाहिए। यह बिना रीफ्यूलिंग के 2,000 नॉटिकल माइल्स की उड़ान भरने में सक्षम होना चाहिए। यानी एक बार ईंधन भरने पर तीन बार दिल्ली आने जाने में सक्षम होना चाहिए।  
विज्ञापन


दरअसल, राज्य सरकार ने नया विमान खरीदने के लिए दो बार टेंडर जारी किए, लेकिन हर बार मियाद खत्म होने के बाद टेंडर निरस्त करना पड़ा। नए ईओआई में विमान में कुछ अतिरिक्त सुविधाओं की मांग की गई है। 27 मार्च तक कंपनियों से विवरण देने को कहा है। इसके बाद राज्य सरकार विमान खरीदने के लिए तीसरा टेंडर जारी करेगी। इसके बाद ही जेट प्लेन बेचने वाली कंपनी का चयन होगा। 
विज्ञापन


एक साल से अटकी है विमान खरीदी
मध्य प्रदेश सरकार नया जेट स्टेट प्लेन खरीदना चाह रही है। पिछले एक साल से इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके मुताबिक प्रदेश के हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों का उन्नयन भी किया गया है। विमान नहीं होने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चार्टर प्लेन से सफर करना पड़ रहा है। यह राज्य सरकार को काफी महंगा पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा विमान चाहिए सरकार को
- मिड/सुपर मिड साइज फुली प्रेशराइज्ड ट्विन इंजिन जेट एरोप्लेन।
- डिलीवरी के समय डीजीसीए की ओर से जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आठ-दस यात्री बैठने की क्षमता होनी चाहिए। दो पायलट अलग से सवार हो सकें।
- एरोप्लेन में एक वैक्यूम टॉयलेट होना चाहिए
-2,000 नॉटिकल माइल्स तक बिना रीफ्यूलिंग के सफर करने लायक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed